Samachar Nama
×

यह वही मैच जिताऊ प्रदर्शन है, जिसका लंबे समय से इंतजार था: नितीश कुमार रेड्डी

कोलकाता, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ बल्ले के बाद गेंद से जलवा बिखेरने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के छठे मुकाबले में रेड्डी ने 24 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 39 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने 2 ओवर गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

नितीश रेड्डी के इस ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत एसआरएच ने 65 रन से मैच अपने नाम किया। इसी के साथ टीम ने इस सीजन जीत का खाता भी खोल लिया है। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट खोकर 226 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स 16 ओवरों में महज 161 रन पर सिमट गई।

'प्लेयर ऑफ द मैच' नितीश कुमार रेड्डी ने अपने प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा, "मुझे सच में काफी अच्छा लग रहा है। यह वही मैच जिताऊ प्रदर्शन है, जिसका मैं लंबे समय से इंतजार कर रहा था। शुक्र है कि मैंने सही समय पर प्रदर्शन किया।"

आईपीएल 2025 में चोट से रिकवरी के बाद नितीश रेड्डी 13 मुकाबलों में महज 182 रन बना सके थे। इसके अलावा, गेंदबाजी में सिर्फ 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने कहा, "पिछला सीजन मेरे हिसाब से नहीं गया और मुझे काफी चोटों का सामना करना पड़ा। मैंने पिछले सीजन गेंदबाजी नहीं की, लेकिन मैं अपनी गेंदबाजी पर काम करना चाहता था। मुझे थोड़ा ब्रेक मिला और आईपीएल से पहले मैंने अपनी गेंदबाजी पर काफी मेहनत की। अब उसका परिणाम मैदान पर दिख रहा है और मैं बहुत खुश हूं।"

नितीश रेड्डी को पिछले साल चोटों का सामना करना पड़ा था। जुलाई में उन्होंने घुटने की चोट के कारण इंग्लैंड दौरे से बाहर होना पड़ा। इसके अलावा, अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर क्वाड्रिसेप्स इंजरी हुई। हालांकि, नितीश अब फिट हैं। उन्होंने कहा, "अब मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। ट्रेनर्स और फिजियो का धन्यवाद, जिन्होंने मेरा ख्याल रखा। मेरा शरीर अब पूरी तरह फिट महसूस कर रहा है।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags