शी चिनफिंग ने 48वीं विश्व कौशल प्रतियोगिता को बधाई संदेश भेजा
बीजिंग, 23 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को 48वीं विश्व कौशल प्रतियोगिता को बधाई संदेश भेजा।
इस अवसर पर शी ने कहा कि वर्तमान में नई तकनीकी क्रांति और औद्योगिक परिवर्तन में तेजी आ रही है, जिसका वैश्विक कौशल विकास पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। विश्व कौशल प्रतियोगिता उद्योग की मांगों से घनिष्ठता से जुड़ी हुई है और विभिन्न देशों की कुशल प्रतिभाओं के लिए अपने कौशल को निखारने तथा आपसी सीख का उपयोगी मंच प्रदान करती है।
शी चिनफिंग ने जोर देकर कहा कि चीन इस प्रतियोगिता की मेजबानी को एक अवसर के रूप में देखते हुए अधिक श्रमिकों, विशेषकर युवाओं को कौशल विकास के मार्ग पर प्रोत्साहित और मार्गदर्शन करेगा। हम सभी पक्षों के साथ आदान-प्रदान और सहयोग मजबूत करने, विश्व कौशल को बढ़ावा देने तथा वैश्विक आर्थिक विकास और लोगों के कल्याण में सुधार के लिए बेहतर सेवा करने के लिए तैयार हैं।
इसी दिन 48वीं विश्व कौशल प्रतियोगिता पूर्वी चीन के शांगहाई शहर में 'कौशल से दुनिया बदलें, कौशल से भविष्य रोशन करें' विषय के साथ शुरू हुई।
इसका आयोजन वर्ल्ड स्किल्स इंटरनेशनल द्वारा किया जा रहा है, साथ ही चीनी राष्ट्रीय मानव संसाधन एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय और शांगहाई नगर सरकार संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान विश्व कौशल सम्मेलन और विश्व कौशल एक्सपो भी आयोजित किए जा रहे हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/

