शी चिनफिंग और फंग लीयुएं ने अतिथियों के लिए स्वागत भोज आयोजित किया
बीजिंग, 18 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनकी पत्नी फंग लीयुएं ने शनचन इंटरनेशनल कम्युनिकेशन सेंटर में एपेक नेताओं की 33वीं अनौपचारिक बैठक में भाग लेने वाले अतिथियों के लिए एक स्वागत भोज आयोजित किया। शी चिनफिंग ने अपने टोस्ट भाषण में चीन सरकार और चीनी जनता की ओर सभी अतिथियों का जोशपूर्ण स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि मैंने कहा था कि हजार वर्ष का चीन देखने के लिए शीआन आइए। पांच सौ साल का चीन देखने के लिए पेइचिंग आइए। सौ साल का चीन देखने के लिए शांगहाई आइए। आज मैं आप लोगों से कहना चाहता हूं कि 50 साल का चीन देखने के लिए शनचन आइए। वर्ष 1978 में मैं पहली बार यहां आया। उस समय शनचन एक छोटा मछुआरा गांव था। 40 से अधिक साल के बाद अब यहां ऊंची-ऊंची इमारतें और समृद्ध दृश्य दिखाई देते हैं। यहां कायापलट आया है।
शी ने कहा कि खुलापन शनचन का जन्मजात जीन है। आज वह चीन के उच्च स्तरीय खुलेपन की खिड़की है। सृजन शनचन की जीवंत शक्ति का स्रोत है। निर्यात प्रोसेसिंग से स्वतंत्र अनुसंधान व विकास तक, विश्व के कारखाने से सृजन का शहर तक आज शनचन में हर साल अंतरराष्ट्रीय पेटेंट आवेदन की संख्या लगभग 20 हजार है। यहां प्रगतिशील विनिर्माण और आधुनिक सेवा उद्योग साथ-साथ विकसित हो रहे हैं और देश के नवाचार में अग्रणी है।
सहयोग शनचन की शक्ति का स्रोत है। इस शहर में 100 से अधिक देशों और क्षेत्रों की प्रतिभाएं एकत्र हैं, जो चीन और विभिन्न पक्षों के बीच सहयोग की सरगर्म भूमि है।
शी ने बताया कि शनचन की कहानी चीन के सुधार और खुलेपन का लघुचित्र है और एशिया-प्रशांत सहयोग का सफल उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि एपेक की स्थापना से खुलेपन, सृजन और सहयोग हमेशा उसकी स्पष्ट पहचान रही है। एपेक हमेशा युग के साथ एशिया-प्रशांत आर्थिक एकीकरण का नेतृत्व करता रहा है, जिससे एशिया- प्रशांत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में सबसे जीवंत शक्ति से भरा क्षेत्र और वृद्धि का महत्वपूर्ण इंजन बनने में मदद मिलती है।
शी ने कहा कि एशिया प्रशांत समुदाय के निर्माण के लिए हम एक साथ आए हैं। इस साल एपेक का मेजबान बनने से चीन ने 16 शहरों में 300 से अधिक बैठकें और गतिविधियां आयोजित कीं, जिस में विभिन्न आर्थिक समुदायों के करीब दस हजार प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कल नेताओं की बैठक पर हम पारस्परिक खुलेपन के विस्तार, सृजन से संचालित वृद्धि के रास्ते, विभिन्न क्षेत्रों के व्यावहारिक सहयोग के मौकों और अधिक उपलब्धियों को जमीनी स्तर पर लाने पर विचार करेंगे। मैं आप लोगों के साथ एशिया प्रशांत सहयोग और विकास के कार्यों पर विचार विमर्श करने की प्रतीक्षा करता हूं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/

