डब्ल्यूटीसी: मिचेल स्टार्क के नाम सबसे ज्यादा विकेट, कमिंस और लियोन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान
नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार से साउथ मैके में शुरू हुए टेस्ट मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।
स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन (शनिवार) 10 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट लिए। इस प्रदर्शन के बाद वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 2019 में हुई थी। उस समय से अब तक स्टार्क ने 56 मैचों की 108 पारियों में 230 विकेट लिए हैं। इस दौरान एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लेने की उपलब्धि उन्होंने 8 बार हासिल की है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 58 रन देकर 7 विकेट है।
स्टार्क ने डब्ल्यूटीसी के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अपने ही टीम के दो साथी गेंदबाजों कप्तान पैट कमिंस और स्पिनन नाथन लियोन को पीछे छोड़ा। कमिंस ने 54 टेस्ट की 99 पारियों में 225 विकेट लिए हैं, जबकि लियोन ने 57 टेस्ट की 100 पारियों में 225 विकेट लिए हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट लेने और डब्ल्यूटीसी इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज बनने के अलावा, मार्श ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में स्टार्क ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है। स्टेन को पीछे छोड़ते हुए स्टार्क टेस्ट फॉर्मेट के दसवें सफलतम गेंदबाज बन गए हैं।
36 साल के स्टार्क के अब 107 टेस्ट मैचों की 205 पारियों में 441 विकेट हो चुके हैं। स्टार्क एक पारी में 19 बार 5 या उससे अधिक विकेट ले चुके हैं, जबकि एक मैच में 10 या उससे अधिक विकेट 3 बार ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 58 रन देकर 7 विकेट है। स्टेन ने 2004 से 2019 के बीच 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट लिए थे। स्टेन अब टेस्ट केसफलतम गेंदबाजों की सूची में 11वें नंबर पर चले गए हैं।
--आईएएनएस
पीएके

