Samachar Nama
×

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल शेड्यूल जारी, 14 जून को भारत-पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मैच

दुबई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल शेड्यूल जारी किया। यह टूर्नामेंट 12 जून से इंग्लैंड में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला 5 जुलाई को मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित होगा।

इस टूर्नामेंट में 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप से दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। भारत को छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के साथ ग्रुप-1 में रखा गया है। ग्रुप-2 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड की टीमें शामिल हैं।

टीम इंडिया अपना पहला मैच 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी, जिसके बाद 17 जून को उसका सामना नीदरलैंड्स से होगा। 21 जून को टीम इंडिया के सामने साउथ अफ्रीकी टीम होगी, जबकि 25 जून को उसका समना बांग्लादेश से होगा। 28 जून को भारत के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम होगी।

आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा, "आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी होना, इस ग्लोबल, प्रीमियर स्पोर्टिंग इवेंट की तैयारी में एक अहम पड़ाव है। यह इवेंट आईसीसी के महिला क्रिकेट में लगातार निवेश का हिस्सा है, जिसमें ज्यादा भागीदारी और हाई-परफॉर्मेंस के रास्ते, इवेंट और प्रोडक्शन स्टैंडर्ड, टूर्नामेंट प्राइज मनी, मीडिया डिस्ट्रीब्यूशन और कमर्शियल पार्टनरशिप शामिल हैं, जिसका मकसद दुनिया भर के फैंस का ज्यादा ध्यान, जुड़ाव और रुतबा हासिल करना है।

उन्होंने कहा, "भारत में आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप ने इस खेल को कई गुना बढ़ाया। हमारा मकसद जून-जुलाई में होने वाले इवेंट में भी इसी लय को बरकरार रखना है।"

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 9 एडीशन खेले गए हैं, जिसमें भारत के नाम एक भी खिताब नहीं है। टीम इंडिया ने चार बार सेमीफाइनल और एक बार फाइनल में प्रवेश किया है, लेकिन ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकी। इस बार भारत का मकसद जीत के साथ अपने सफर को पूरा करना होगा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags