Samachar Nama
×

महिला दिवस पर इम्फाल में ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन, खेल मंत्री ने बढ़ाया हौसला

इम्फाल, 8 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इम्फाल में भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के उत्तर पूर्वी क्षेत्रीय केंद्र ने रविवार को खुमान लम्पक खेल परिसर में 'फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल-इम्फाल संस्करण' का आयोजन किया।
महिला दिवस पर इम्फाल में ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन, खेल मंत्री ने बढ़ाया हौसला

इम्फाल, 8 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इम्फाल में भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के उत्तर पूर्वी क्षेत्रीय केंद्र ने रविवार को खुमान लम्पक खेल परिसर में 'फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल-इम्फाल संस्करण' का आयोजन किया।

साइकिलिंग प्रतियोगिता को मणिपुर के खेल मंत्री गोविंदास कोंथौजम ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया।

मीडिया से खास बातचीत करते हुए इंफाल में खेल मंत्री गोविंदास कोंथौजम ने कहा, 'संडेज़ ऑन साइकिल' पहल का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और फिट इंडिया के दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। देश के समृद्ध विकास के लिए जरूरी है कि हर भारतीय फिट रहे। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय और स्वस्थ रहना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित ऐसी पहलें जनता में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होती हैं।

गोविंदास ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी से स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में भाग लेने का आग्रह किया।

अर्जुन पुरस्कार विजेता रही लैशराम सरिता देवी ने भी लोगों से फिट रहने और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सभी महिलाओं के बधाई और सभी लोगों के महिलाओं के बराबरी का अधिकार देना चाहिए क्योंकि देश के आगे ले जाने में भी महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महिलाएं ही समाज का निर्माण करती है लेकिन इसी के साथ स्वस्थ्य समाज की नींव भी महिलाएं के जरिए ही रखी जाती है। मेरा सभी महिलाओं से कहना है कि वो खुद का ध्यान रखें और अपने परिवार को भी फिट रखें।"

एसएआई उत्तर-पूर्व क्षेत्रीय केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी, धंदापानी सी भी महिलाओं और युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का हिस्सा बने। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "इस बार कई साइकिलिंग क्लब ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है, और हमारा उद्देश्य ही लोगों के बीच फिटनेस को प्रमोट करना है।"

बता दें इस कार्यक्रम में साइकिल चलाने के शौकीन लोग, सीआरपीएफ के जवान, एथलीट और फिटनेस समर्थक शामिल हुए, जिन्होंने एक स्वस्थ और फिट भारत के संदेश को बढ़ावा देने के लिए इस राइड में भाग लिया।

--आईएएनएस

पीएस/पीयूष

Share this story

Tags