Samachar Nama
×

7 साल पहले लापता हुई महिला जिंदा मिली, हत्या के आरोप में जेल जा चुका शख्स ही बना तलाश का जरिया: वीडियो में जाने जमानत पर बाहर आने के बाद लीगल टीम की मदद से खोजा पता

7 साल पहले लापता हुई महिला जिंदा मिली, हत्या के आरोप में जेल जा चुका शख्स ही बना तलाश का जरिया: वीडियो में जाने जमानत पर बाहर आने के बाद लीगल टीम की मदद से खोजा पता

कर्नाटक के मांड्या जिले में सात साल पहले लापता हुई एक महिला के जिंदा मिलने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खास बात यह है कि महिला को तलाश करने वाला कोई और नहीं, बल्कि वही व्यक्ति है जिस पर उसकी हत्या का आरोप लगा था और जिसे इस मामले में जेल भी जाना पड़ा था। जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी ने अपनी कानूनी टीम की मदद से महिला का पता लगाया। जांच में सामने आया कि महिला अपने पति के साथ रह रही थी। इसके बाद आरोपी ने खुद पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस घटनाक्रम के बाद सात साल पुराने मामले में नया मोड़ आ गया है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला 3 जुलाई 2019 का है। मांड्या जिले के पांडवपुरा इलाके में रहने वाली मंजू की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ कराई गई थी। शादी से खुश नहीं होने के कारण वह अपने पिता का घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद परिवार के लोगों को उसकी कोई जानकारी नहीं मिली।

बस स्टैंड पर राजेश के मोबाइल से किया था फोन

जानकारी के मुताबिक, घर छोड़ने के बाद मंजू एक बस स्टैंड पर पहुंची थी। वहां उसने एक व्यक्ति से मोबाइल फोन लेकर अपने घर पर जरूरी कॉल किया था। यह मोबाइल फोन रागिमुद्दनहल्ली निवासी राजेश का था। फोन करने के बाद मंजू अपने प्रेमी से शादी करने के लिए चली गई।इधर, काफी समय तक मंजू के घर नहीं लौटने पर उसके पिता नागराजू परेशान हो गए। उन्होंने पुलिस थाने में बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मंजू की आखिरी फोन कॉल का पता लगाने की कोशिश की।

आखिरी कॉल के आधार पर राजेश तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने जांच के दौरान मंजू की आखिरी कॉल को ट्रेस किया। यह कॉल राजेश के मोबाइल नंबर से की गई थी। इसके बाद पुलिस की जांच राजेश तक पहुंची। हालांकि, मंजू के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिलने के कारण मामला उलझा रहा।इस बीच राजेश पर मंजू की हत्या से जुड़े आरोप लगे और उसे ल में भी रहना पड़ा। मामला काफी समय तक चर्चा में रहा। हालांकि, वर्ष 2021 में पुलिस ने मंजू की गुमशुदगी से जुड़े मामले को बिना उसका पता लगाए बंद कर दिया था।

जमानत मिलने के बाद खुद शुरू की महिला की तलाश

मामले में नया मोड़ तब आया, जब राजेश को जमानत मिल गई। जेल से बाहर आने के बाद उसने अपनी कानूनी टीम की मदद से मंजू के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। इस दौरान महिला का पता चला कि वह अपने पति के साथ रह रही थी और जिंदा है।इसके बाद राजेश ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सात साल से लापता महिला के जिंदा मिलने की जानकारी सामने आने के बाद पुराने मामले की परिस्थितियां बदल गई हैं। हालांकि, महिला के लापता होने से लेकर अब तक की पूरी कहानी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच महत्वपूर्ण होगी।

Share this story

Tags