दुबई होटल में महिला कर रही थी लाइव स्ट्रीम, अचानक गिरा मिसाइल, Viral Video देख काँप उठे फैन्स
मिडिल ईस्ट में इन दिनों टेंशन बहुत ज़्यादा है। ईरान पर हमले के बाद पूरा मिडिल ईस्ट जंग जैसे हालात में आ गया है। इस बीच, एक घटना ने आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुबई की एक घटना ने लोगों को अंदर तक हिला दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो के मुताबिक, दुबई के एक होटल के कमरे से एक महिला लाइव-स्ट्रीमिंग कर रही थी, तभी एक मिसाइल आकर गिरी।
वीडियो में महिला अपने दर्शकों से बात कर रही थी और माहौल नॉर्मल लग रहा था। अचानक एक ज़ोरदार धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि ईरानी मिसाइल उस बिल्डिंग पर गिरी जहां महिला मौजूद थी। धमाका इतना भयानक था कि इससे काफी नुकसान हुआ। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
दुबई में एक महिला अपने रूम में बैठकर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी।
— Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) March 2, 2026
तभी एक ईरानी मिसाइल उसी बिल्डिंग से जा टकराई जिसमें वो थी — जिससे उसकी मौत हो गई।
यह युद्ध बहुत से मासूमों की जान ले रहा है।#Iran #IranWar #Israel pic.twitter.com/FDeF7XWmmJ
वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?
वायरल वीडियो में महिला अपने कमरे में बैठी हुई, मोबाइल कैमरे के सामने अपने फॉलोअर्स से बात करती हुई दिख रही है। अचानक एक तेज़ आवाज़ सुनाई देती है और वीडियो हिलने लगता है। फिर सीन पूरी तरह बदल जाता है। धमाके से अफरा-तफरी मच जाती है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Sheetal2242 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। पोस्ट में दावा किया गया है कि महिला की मौत ईरानी मिसाइल हमले की वजह से हुई। वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और हज़ारों लोगों ने इस पर कमेंट किया है।
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
वीडियो देखने के बाद लोग हैरान और दुखी हैं। कुछ लोग युद्ध की बुराई कर रहे हैं, तो कुछ बेगुनाह लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। कई यूज़र्स ने लिखा कि युद्ध का सबसे ज़्यादा असर आम लोगों पर पड़ता है, जिनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं होता। दूसरे कह रहे हैं कि युद्ध का असर सिर्फ़ बॉर्डर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आम लोगों की ज़िंदगी तक पहुँचता है।

