Samachar Nama
×

दिल्ली में महिला से हैवानियत! गर्म खाना नहीं दिया तो पति और जेठ ने पार की हैवानियत की सारी हदें, चेहरे पर लगाने पड़े 250 टांके

sdafds

उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। भजनपुरा में एक महिला को उसके ही पति और बड़े भाई ने बुरी तरह पीटा। यहीं नहीं उसने महिला के चेहरे पर कई जगह धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद वह मौके से फरार हो गया। जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली, वे मौके पर पहुंच गए। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान महिला को लगभग 250 टांके लगाए गए। पीड़िता का नाम शबनम लोनी है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

पीड़िता शबनम लोनी मूल रूप से यूपी के मुस्तफाबाद इलाके की रहने वाली है। वह अपने मायके वालों के साथ यहां सितारा मस्जिद के पास रहती हैं। जानकारी के अनुसार महिला का अपने पति से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वह अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ रह रही थी। 4 अप्रैल को उसके पति नजबुल हसन उर्फ ​​जैगम ने उसे बात करने के लिए दिल्ली के मोहनपुरी नूर इलाही इलाके में बुलाया।

पति ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी पर किया हमला

पीड़िता वहां गई। आरोपी अपने बड़े भाई कमरुल हसन के साथ वहां आया था। आरोपी ने पहले महिला को अपनी बातों में उलझाया और उसे छत पर ले गया, जहां उसने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हालांकि महिला ने किसी तरह अपनी जान बचा ली। फिर पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। इसके बाद पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया। उन्हें पहले शास्त्री पार्क स्थित जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे गुरु तेग बहादुर अस्पताल दिलशाद गार्डन रेफर कर दिया गया।

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है

उपचार के दौरान महिला के गाल, माथे और कान में टांके आये। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हथियारों से हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

Share this story

Tags