BRICS समिट के बीच 11 सितंबर को बैंकों में काम होगा या नहीं? जानिए RBI का क्या है नियम
देश की राजधानी दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को BRICS Summit 2026 का आयोजन होने जा रहा है। सम्मेलन को लेकर राजधानी में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं। ऐसे में लोगों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि 11 सितंबर को दिल्ली में बैंक खुले रहेंगे या बंद?
अगर आप भी 11 सितंबर को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले बैंक की स्थिति जान लेना जरूरी है।
11 सितंबर को दिल्ली में बैंक खुलेंगे?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के मुताबिक, 11 सितंबर 2026 को दिल्ली में बैंकों की सामान्य छुट्टी घोषित नहीं की गई है। यानी RBI की हॉलिडे लिस्ट के आधार पर इस दिन बैंकिंग सेवाएं जारी रहनी चाहिए।
हालांकि, BRICS Summit के चलते दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक डायवर्जन और कुछ प्रतिबंध लागू किए गए हैं। सरकारी और निजी संस्थानों को लेकर भी अलग-अलग प्रशासनिक निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसे में बैंक जाने वाले ग्राहकों को अपने संबंधित बैंक की स्थानीय शाखा से स्थिति की पुष्टि कर लेना बेहतर रहेगा।
11 सितंबर को बैंक हड़ताल भी है?
11 सितंबर को बैंकिंग सेवाओं को लेकर एक और महत्वपूर्ण बात सामने आती है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की ओर से अपनी मांगों को लेकर देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है।
बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करना और परफॉर्मेंस इंसेंटिव की समीक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं। ऐसे में RBI की ओर से छुट्टी न होने के बावजूद हड़ताल के कारण कई सरकारी बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है।
वहीं, निजी बैंकों पर इस हड़ताल का असर अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है।
बैंक ग्राहकों को क्या करना चाहिए?
अगर 11 सितंबर को आपका बैंक से जुड़ा जरूरी काम है, तो आखिरी समय तक इंतजार करने के बजाय पहले ही काम निपटा लेना बेहतर होगा। खासकर दिल्ली में BRICS Summit के चलते ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहने से बैंक तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है।
इसके अलावा, हड़ताल के कारण कुछ सरकारी बैंक शाखाओं में सामान्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले अपनी शाखा की स्थिति और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी जरूर ले लें। हालांकि, ATM, UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं आमतौर पर बैंक शाखा बंद होने की स्थिति में भी उपलब्ध रहती हैं।
सितंबर 2026 में इन तारीखों पर बैंक रहेंगे बंद
सितंबर में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों और स्थानीय त्योहारों के आधार पर अलग हो सकती हैं। प्रमुख छुट्टियों में शामिल हैं:
- 11 सितंबर: जयपुर नगर निगम चुनाव के कारण जयपुर में बैंक बंद
- 12 सितंबर: तिरुभाव तिथि ऑफ श्रीमंत शंकरदेव
- 14 सितंबर: गणेश चतुर्थी/विनायक व्रत
- 15 सितंबर: संवत्सरी और नुआखाई
- 21 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि
- 22 सितंबर: कर्म पूजा
- 23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन
ध्यान रखें कि बैंक की छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए किसी खास तारीख पर बैंक जाने से पहले RBI की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट या अपने बैंक की शाखा से जानकारी लेना सबसे सुरक्षित विकल्प है।

