‘गर्दन काटकर डालेंगे VIDEO, देश देखेगा....' आब Lawrence Bishnoi Gang के निशाने पर कौन ?
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर खुली धमकी दी है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक धमकी भरा मैसेज पोस्ट किया। इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हरि बॉक्सर और टायसन बिश्नोई ने पंजाब के गुरदासपुर में पुलिसवालों की हत्या पर अपना गुस्सा जाहिर किया।
पुलिसवालों की हत्या की निंदा की
हरि बॉक्सर और टायसन बिश्नोई के फेसबुक अकाउंट से लिखा गया, "सभी भाइयों को राम राम, मैं, हरि बॉक्सर, आरजू बिश्नोई, और टायसन बिश्नोई, गुरदासपुर में हमारे देश के दो काबिल और ईमानदार अफसरों, गुरनाम सिंह और अशोक कुमार की शहादत की निंदा करते हैं।"
हमारे भाइयों को शहीद किया
पोस्ट में आगे लिखा था, "इन आतंकवादियों ने हमारी भारत माता के दो बेटों और हमारे भाइयों को शहीद किया है। हम इसका बदला खून से लेंगे। तुमने हमारे देश के दो बेटों को शहीद किया है। अब हम तुममें से दस को मारेंगे।"
जहां चाहो छिप जाओ
इसमें यह भी कहा गया, "हमारे देश के सभी गद्दार, जो खुद को गैंगस्टर कहते हैं और इन आतंकवादियों का साथ दे रहे हैं, तैयार हो जाओ। हम सबसे पहले तुम्हारा गला काटेंगे। जहां चाहो छिप जाओ। अगर तुमने हमारे देश की रक्षा कर रहे सैनिकों या प्रशासन की तरफ आंख उठाई, तो हम तुम्हारी आंखें निकाल लेंगे।"
हम तुम्हारा सिर कलम करने का वीडियो पोस्ट करेंगे
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लिखा, "हमें पता है कि कौन किसका साथ दे रहा है, और अब देश को पता चल जाएगा जब हम तुम्हारा सिर कलम करने का वीडियो पोस्ट करेंगे। तैयार रहो। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप तुम्हें इस गलती की सजा जरूर देगा। हम तुम्हें इतनी भयानक मौत देंगे कि कोई भी हमारी भारत माता या उसके बेटों की तरफ आंख उठाने की हिम्मत नहीं करेगा। जय श्री राम। भारत माता की जय।"
गुरदासपुर में बॉर्डर के पास दो पुलिसवालों की हत्या
बता दें कि पंजाब के गुरदासपुर जिले में भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर के पास रविवार को दो पुलिसवालों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना बॉर्डर से सिर्फ़ 1-2 किलोमीटर दूर, दोरांगला पुलिस स्टेशन एरिया के अढियां (अदियां) गांव में एक चेकपॉइंट पर हुई।
सिर पर गोली के निशान मिले
मृत पुलिसवालों की पहचान असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) गुरनाम सिंह और होम गार्ड जवान अशोक कुमार के तौर पर हुई है। दोनों 'सेकंड लाइन ऑफ़ डिफेंस' में तैनात थे और ड्यूटी पर थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों के सिर में गोली के निशान थे। एक कुर्सी पर और दूसरा रजाई के नीचे मरा हुआ मिला, जिससे लगता है कि उन्हें सोते समय मारा गया।

