Samachar Nama
×

आशिकी के चक्कर में कातिल बनी पत्नी और बेटी, प्रेमी से करवाया अपने ही पिता का खून, पुलिस ने 15 दिन में ऐसे किया कातिल को बेनकाब

safd

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां एक पत्नी और बेटी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर किसान सुभाष उपाध्याय की हत्या की साजिश रची। इस अंधे कत्ल की गुत्थी का मेरठ पुलिस ने महज 13 दिन में खुलासा कर दिया। थाना जानी पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश कर मां कविता, बेटी सोनम और उनके प्रेमियों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 45 वर्षीय किसान सुभाष उपाध्याय की 23 जून 2025 को जानी थाना क्षेत्र में खेत से घर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

शुरुआत में मामला ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री लग रहा था, लेकिन गहन पुलिस जांच, सर्विलांस और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर हत्याकांड का खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि सुभाष की पत्नी कविता का गुलजार नाम के शख्स से अफेयर चल रहा था, जबकि उसकी छोटी बेटी सोनम का विपिन नाम के युवक से अफेयर चल रहा था। सुभाष इन दोनों रिश्तों में रोड़ा बन रहा था, जिसके चलते मां-बेटी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। अवैध संबंधों में बाधा, रास्ते से हटाया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया, "सुभाष की हत्या की साजिश में सुभाष की पत्नी कविता, बेटी सोनम, कविता का प्रेमी गुलजार, सोनम का प्रेमी विपिन और एक अन्य साथी शामिल थे। सुभाष की बड़ी बेटी ने पहले दलित युवक से प्रेम विवाह किया था, जिसे सुभाष ने स्वीकार कर लिया था। लेकिन उसे कविता और सोनम के अवैध संबंध बर्दाश्त नहीं हो रहे थे। इसीलिए उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।"

पुलिस ने बताया कि 23 जून की रात को खेत से घर लौटते समय सुनियोजित तरीके से सुभाष को गोली मारी गई थी। हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा और कारतूस पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त वाहन और अन्य साक्ष्य भी जब्त कर लिए गए हैं। जानी थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम के संयुक्त अभियान में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें 6 जुलाई को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने यह खुलासा किया

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, "यह एक जघन्य अपराध है, जिसमें पारिवारिक रिश्तों को तार-तार किया गया है। आरोपियों ने अपनी प्रेम कहानी में खलनायक बनकर सुभाष की हत्या की। हमने वैज्ञानिक तरीकों और खुफिया जानकारी के आधार पर मामले का खुलासा किया। सभी आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं और उनसे गहन पूछताछ जारी है।"

Share this story

Tags