Samachar Nama
×

यूएस के कार्यवाहक एजी बोले,'ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को निशाना बनाना चाहता था गनमैन'

वाशिंगटन, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने कहा कि प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि व्हाइट हाउस संवाददाताओं के रात्रिभोज कार्यक्रम के हमलावर का निशाना डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन के अधिकारी हो सकते थे।

एनबीसी न्यूज के कार्यक्रम 'मीट द प्रेस' में ब्लैंच ने कहा कि हमले के पीछे की मंशा क्या थी, इसे लेकर जांच जारी है और इसके पीछे उद्देश्य क्या था ये स्पष्ट होने में कुछ दिन लग सकते हैं। उन्होंने कहा, “हम मानते हैं कि हमलावर प्रशासन के अधिकारियों को निशाना बना रहा था, लेकिन यह अभी प्रारंभिक आकलन है।”

ब्लैंच के मुताबिक, संभावित लक्ष्यों में अमेरिकी राष्ट्रपति भी शामिल हो सकते हैं, हालांकि उन्होंने इस पर अंतिम टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि जांच पूरी होने का इंतजार करना होगा।

उन्होंने बताया कि संदिग्ध जांच में सहयोग नहीं कर रहा है और उस पर संघीय अधिकारी पर हमला, वेपन का उपयोग और संघीय अधिकारी की हत्या की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए जाएंगे।

जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी लॉस एंजिलिस से ट्रेन के जरिए शिकागो और वहां से वाशिंगटन डीसी पहुंचा होगा। उस होटल में ठहरा जहां कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

उन खबरों पर भी नजर है जिसमें दावा किया जा रहा है कि संदिग्ध ने होटल के भीतर ही हथियार तैयार किए।

ब्लैंच ने कहा, “वह मुश्किल से सुरक्षा घेरे की परिधि तक पहुंच पाया, और वह भी कुछ ही फीट की दूरी तक।”

शनिवार शाम (स्थानीय समयानुसार) अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी स्थित होटल हिल्टन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर का आयोजन किया गया था। इसमें मीडिया और राजनीतिक जगत की हस्तियां मौजूद थीं। तभी अचानक फायरिंग की आवाजें सुनाई देने लगीं और फिर राष्ट्रपति ट्रंप समेत तमाम शीर्ष अधिकारियों को हॉल से बाहर ले जाया गया। सुरक्षा कर्मियों ने हमलावर को दबोच लिया, जो 31 साल का बताया जा रहा है।

--आईएएनएस

केआर/

Share this story

Tags