ब्लैक ड्रेस पहन पार्टी में गई देसी गर्ल तो लोगो ने कहा भालू आया
![ब्लैक ड्रेस पहन पार्टी में गई देसी गर्ल तो लोगो ने कहा भालू आया](https://samacharnama.com/static/c1e/client/79965/migrated/4a09cead9779a329e67709c6f31044c9.jpg)
बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने लुक को लेकर कुछ ज्यादा ही चर्चा में है।जी हां आए दिन प्रियंका अपने किसी ना किसी लुक की वजह से चर्चा में आती ही रहती है हालांकि पिछले दिनों ही एक पाकिस्तानी फैन के सवालों के घेरे मे आकर प्रियंका को ट्रोल किया गया था।लेकिन इस दौरान प्रियंका ने काफी समझदारी से अपनी बात सामने रखी।
अब लीजिए हाल ही में प्रियंका ने अपने देवर जो जोनस की जन्मदिन पार्टी में शिरकत की।जहां एक बार फिर से प्रियंका का सेक्सी लुक देखने को मिला।लेकिन इस दौरान वो काफी ट्रोल भी हुई।गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा को स्टाइल ऑइकन माना जाता हैं। वो लाखों के बेशकीमती और डिजाइनर ड्रेसेज पहनती हैं।
वही अपने ब्रदर इन लॉ जो जोनस की बर्थडे पार्टी में उनका अंदाज बिल्कुल अलग था लेकिन सोशल मीडिया पर शायद फैंस को उनका लिबास पसंद नहीं आया लिहाजा उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में कुछ लोगों का कहना है कि हॉलीवुड जाने के बाद वो जरूरत से ज्यादा वेस्टर्न होने की कोशिश कर रही हैं।
ऐसे में कुछ यूजर्स को लगता है कि प्रियंका की ये ड्रेस उनपर बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही। एक यूजर ने तो ये लिख दिया कि वो भालू बनकर फैंसी ड्रेस कंपीटीशन में जा रही हैं। हालांकि देसी गर्ल के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वो नंबर वन बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं लेकिन इस बार उनके फैंस को उनका ड्रेस पसंद नहीं आया।ऐसे में निक जोनस के साथ प्रियंका जो जोनस की बर्थडे पार्टी में पहुंची थी। उनका ये डिजाइनर ड्रेस उन्हें अलग लुक दे रहा था लेकिन कुछ यूजर्स को ये बाथिंग सूट दिखा।
ऐसे में वहीं कुछ यूजर्स ने ये भी लिखा कि प्रियंका चोपड़ा का वजन बढ़ गया है। उन्हें अपने बढ़ते वजन को कम करना चाहिए। खैर ये पहली बार नहीं है इससे पहले कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में नजर आईं थी। ब्लू कलर के ड्रेस में वो काफी प्यारी लग रही थी। उनका स्टाइल देखने लायक था लेकिन तस्वीरों से ये भी पता चला कि प्रियंका का शादी के बाद वजन बढ़ गया है।ऐसे में सामने आई इन तस्वीरो में तो प्रियंका की डबल चिन भी नजर आ रही है। कहीं ना कहीं उनके फैंस को उनका बढ़ा हुआ वजन खल रहा है। बता दें प्रियंका जल्द ही भारत लौटकर अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक का प्रमोशन शुरु करने वाली है।