वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान: ग्रीव्स-किंग की दमदार पारी, शुरुआती झटकों से उभरी कैरेबियाई टीम
त्रिनिदाद, 3 अगस्त (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान पर सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक कैरेबियाई टीम ने 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 239 रन लगा लिए हैं।
वेस्टइंडीज की टीम शुरुआती झटकों से उबरने में सफल रही। कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कैरेबियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टैगेनारिन चंदरपॉल सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, केवम हॉज बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 10 रन बनाकर आउट हुए। आमिर जांगू अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और वह 55 गेंदों का सामना करने के बाद 26 रन बनाकर आउट हुए।
शाई होप भी बल्ले से कुछ खास योगदान नहीं दे सके और 29 रन बनाकर आउट हुए। ब्रेंडन किंग 50 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 46 रन बनाने के बाद आउट हुए। 173 के स्कोर पर वेस्टइंडीज 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही थी। हालांकि, इसके बाद जस्टिन ग्रीव्स और कप्तान रोस्टन चेज ने टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए अब तक 66 रनों की साझेदारी हो चुकी है। चेज 70 गेंदों का सामना करने के बाद 5 चौकों की मदद से 36 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। वहीं, ग्रीव्स 125 गेंदों का सामना करने के बाद 64 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। गेंदबाजी में पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अली ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि उबैद शाह, अली उस्मान और साजिद खान एक-एक विकेट निकाल चुके हैं।
इससे पहले, पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी। कप्तान बाबर आजम ने बताया कि अब्बास को टीम से ड्रॉप कंडिशंस को देखते हुए किया गया है। पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कुल चार बदलाव किए हैं। चोट के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हो चुके शान मसूद के स्थान पर अब्दुल शफीक को मौका मिला है। हालांकि, वेस्टइंडीज ने अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ नहीं किया है।
--आईएएनएस
एसएम/एएस

