2500 किलो का वजन, हड्डियों से बना शरीर...जीता जागता राक्षस है ये जीव, 'मोला-मोला' के नाम से जानती है दुनिया
आज भी समुद्र की गहराई में कई ऐसे राज़ छिपे हैं जो सबको हैरान कर देते हैं। आज हम आपको ओशन सनफ़िश नाम की एक रहस्यमयी मछली के बारे में बता रहे हैं। यह एक कार जितनी बड़ी और बहुत ज़्यादा भारी होती है, इसीलिए लोग इसे समुद्री राक्षस कहते हैं।
सी मॉन्स्टर
इस मछली का साइंटिफिक नाम मोला मोला है, जिसे ओशन सनफ़िश भी कहते हैं। कुछ लोग इसे समुद्री राक्षस मानते हैं, तो कुछ इसे कुदरत का अजूबा। यह दुनिया की सबसे भारी बोनी फ़िश है।
इस मछली का वज़न कितना है?
यह बड़ी मछली इतनी भारी है कि अगर 15 बाइक भी एक साथ रखी जाएं, तो भी इसका वज़न कम है। इसका वज़न 2500 किलोग्राम तक पहुँच सकता है।
इसकी बॉडी की बनावट कैसी है?
मोला मोला दुनिया की सबसे अनोखी मछलियों में से एक है। इसका शरीर गोल और चपटा होता है, जो इसे दूसरी मछलियों से अलग बनाता है। इसकी ज़्यादा से ज़्यादा लंबाई लगभग 3 मीटर तक हो सकती है।
हड्डियों से बना शरीर
इस मछली की सबसे खास बात इसका हड्डियों से बना शरीर है, इसलिए इसका नाम बोनी फ़िश पड़ा। आमतौर पर, इतनी बड़ी मछलियाँ नरम हड्डियों (कार्टिलेज) से बनी होती हैं। अपनी भारी और मज़बूत हड्डी की बनावट के कारण, यह मछली बाकी सभी समुद्री जीवों से अलग दिखती है। यही वजह है कि इसे दुनिया की सबसे भारी बोनी मछली के तौर पर जाना जाता है।

