Samachar Nama
×

वीकेंड से पहले धर्मशाला में उमड़े पर्यटक, त्रियुंड ट्रेक और पैराग्लाइडिंग का ले रहे लुत्फ

वीकेंड से पहले धर्मशाला में उमड़े पर्यटक, त्रियुंड ट्रेक और पैराग्लाइडिंग का ले रहे लुत्फ
वीकेंड से पहले धर्मशाला में उमड़े पर्यटक, त्रियुंड ट्रेक और पैराग्लाइडिंग का ले रहे लुत्फ

शिमला, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। वीकेंड से पहले हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। सैलानी त्रियुंड ट्रेक और क्रिकेट स्टेडियम घूम रहे हैं। इसी के साथ टूरिस्ट पैराग्लाइडिंग के लिए बीर बिलिंग जा रहे हैं, जिससे होटल में ज्यादा बुकिंग और स्थानीय टूरिज्म बिजनेस बढ़ने की उम्मीद है।

धर्मशाला घूमने आए कुछ पर्यटकों ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ अपने अनुभव साझा किए। उनमें से एक पर्यटक ने बताया कि वह उदयपुर की रहने वाली हैं और यहां अपने कॉलेज ग्रुप के साथ ट्रिप पर आई हुई हैं। उन्होंने बीर बिलिंग में एडवेंचर करने के साथ पैराग्लाइडिंग की। उसके बाद हम लोग त्रियुंड ट्रैक पर गए थे, जहां हमें बहुत अच्छा लगा। वहां का व्यू भी काफी सही था।

उन्होंने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश पहली बार आई हैं। ट्रैक करना भी उनका पहला अनुभव था। शुक्रवार को हम धर्मशाला के स्टेडियम में आए हैं। यह जगह शानदार है। हिमाचल प्रदेश के मौसम को लेकर उन्होंने कहा कि मौसम काफी सुहावना है। हालांकि, मौसम का मिजाज बदलते रहता है।

एक अन्य पर्यटक प्रियांसी साहु, जो कि राजस्थान के उदयपुर से आई है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में काफी शांति और सुकून है। यहां के पहाड़ों की एक अलग ही वाइव है। पहाड़ों की दुनिया बिल्कुल अलग होती है। जैसा हमने सुना था, यहां आकर बिल्कुल वहीं अनुभव कर रहे हैं। प्रियांसी ने बताया कि धर्मशाला में उन्हें बहुत अच्छा लगा। स्टेडियम काफी शानदार है।

उदयपुर से हिमाचल प्रदेश घूमने आई प्रतीक्षा गौतम ने बताया कि उन्होंने बीर बिलिंग की, इसके बाद धर्मशाला में ट्यूनट्रैक किया। यह अनुभव काफी अच्छा रहा। उदयपुर से ही आई एक अन्य पर्यटक दिव्या चंदेल ने बताया कि यहां का मौसम काफी अच्छा है। लोग भी काफी अच्छे और सपोर्टिव हैं। हमें मौका मिला तो दोबारा यहां आएंगे और स्टेडियम में मैच देखने के साथ पैराग्लाइडिंग करेंगे।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story

Tags