Samachar Nama
×

Weather Alert: यूपी में आज बारिश-आंधी का दौर, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं; कई जिलों में अलर्ट
 

Weather Alert: यूपी में आज बारिश-आंधी का दौर, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं; कई जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में 7 अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। पश्चिमी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कई स्थानों पर मेघगर्जन और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। तेज हवाओं की रफ्तार करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
10 अक्टूबर तक जारी रह सकता है बारिश का दौर
यूपी में अगले 48 घंटे मौसम के लिहाज से अहम रहने वाले हैं। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 10 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। बारिश के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। तापमान गिरने के साथ ही मौसम में ठंडक बढ़ेगी और बारिश के बाद प्रदेश में ठंड की दस्तक महसूस होने लगेगी।
इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, कासगंज, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर और बलिया में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात हो सकता है। इन इलाकों में तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट है।
इन इलाकों में भी बारिश की संभावना
आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, संत रविदास नगर, आजमगढ़, मऊ, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, बस्ती, देवरिया, संत कबीर नगर और गोरखपुर में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इन जिलों में भी तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

Share this story

Tags