Samachar Nama
×

वारिस पठान का सोशल मीडिया अकाउंट हैक, निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई में एक गंभीर साइबर क्राइम का मामला सामने आया है, जिसमें एआईएमआईएम के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान को निशाना बनाया गया है। आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया है।

आरोपियों ने वारिस पठान और उनके परिवार की निजी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करके उन्हें वायरल करने की धमकी दी है। इसके बदले में आरोपियों ने उनसे 5 लाख रुपए की रंगदारी भी मांगी है।

पुलिस के अनुसार, वारिस पठान को धमकियां मिलने का सिलसिला 16 अप्रैल से शुरू हुआ था। सबसे पहले पठान का सोशल मीडिया अकाउंट हैक किया गया। इसके बाद हैकर्स ने उस अकाउंट पर मौजूद निजी तस्वीरों को मॉर्फ (छेड़छाड़) करके उन्हें बदनाम करने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने उन्हें तीन अलग-अलग विदेशी नंबरों से कॉल भी किए और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल कर दी जाएंगी।

लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर वारिस पठान ने मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 308(3) और 351(4) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि ये धमकी भरे कॉल कंबोडिया से किए गए हो सकते हैं, हालांकि पुलिस अभी इस एंगल की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि असली आरोपी कौन हैं और उनका नेटवर्क कितना बड़ा है।

फिलहाल पुलिस साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से कॉल डिटेल्स, आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल सबूतों को खंगाल रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस मामले में कोई इंटरनेशनल गैंग शामिल है।

--आईएएनएस

पीआईएम/वीसी

Share this story

Tags