Samachar Nama
×

वांग यी ने वैश्विक विकास पहल की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में भाग लिया

वांग यी ने वैश्विक विकास पहल की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में भाग लिया
वांग यी ने वैश्विक विकास पहल की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में भाग लिया

बीजिंग, 29 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी ने 28 जुलाई को पेइचिंग में वैश्विक विकास पहल की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लिया और संबोधित किया।

अपने संबोधन में वांग यी ने कहा कि पांच वर्ष पहले, जब दुनिया वैश्विक विकास की दिशा को लेकर कई चुनौतियों का सामना कर रही थी, तब चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वैश्विक विकास पहल का प्रस्ताव रखा था। इस पहल ने वैश्विक विकास को नई गति देने के लिए चीन का समाधान और योगदान दुनिया के सामने रखा।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में इस पहल का प्रभाव लगातार बढ़ा है। विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के तंत्र मजबूत हुए हैं और कई व्यावहारिक परियोजनाएं सफलतापूर्वक लागू की गई हैं। उनका कहना था कि मौजूदा जटिल और अस्थिर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में इस पहल का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है।

वांग यी ने कहा कि वैश्विक विकास पहल को संयुक्त राष्ट्र के विकास एजेंडा के साथ जोड़ते हुए आगे बढ़ाया जाना चाहिए। इसके लिए सभी देशों को मिलकर शांतिपूर्ण विकास का माहौल बनाना होगा, वर्ष 2030 के सतत विकास एजेंडा के लक्ष्यों को तेजी से पूरा करने के लिए प्रयास तेज करने होंगे, नवाचार आधारित विकास को बढ़ावा देने के लिए खुलेपन और आपसी सीख को मजबूत करना होगा तथा बहुपक्षवाद को अपनाते हुए वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार करना होगा।

वांग यी ने जोर देकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, चीन एक जिम्मेदार प्रमुख देश के रूप में अपनी भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने कहा कि चीन अपने विकास को दुनिया के सभी देशों के साझा विकास से जोड़कर आगे बढ़ाएगा, वैश्विक विकास में सक्रिय भागीदार और योगदानकर्ता बना रहेगा, वैश्विक विकास पहल को लगातार आगे बढ़ाएगा, सभी देशों के साथ विकास के अवसर साझा करेगा और मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को प्रोत्साहित करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags