Samachar Nama
×

वांग यी ने एससीओ की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में भाग लिया

बीजिंग, 16 जून (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग में शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित स्वागत समारोह में भाग लिया और संबोधित किया।
वांग यी ने एससीओ की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में भाग लिया

बीजिंग, 16 जून (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग में शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित स्वागत समारोह में भाग लिया और संबोधित किया।

वांग यी ने कहा कि एससीओ की स्थापना ने समकालीन अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक नया अध्याय खोला है। पिछले 25 वर्षों में, सदस्य देशों ने एकजुट होकर सहयोग किया है, अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को निभाया है, साझा विकास को आगे बढ़ाया है, एक-दूसरे से सीखा है और आपसी विश्वास, पारस्परिक लाभ, समानता, परामर्श, विविध सभ्यताओं के प्रति सम्मान और साझा विकास की खोज की 'शांगहाई भावना' को विकसित किया है।

उन्होंने ऐसा क्षेत्रीय सहयोग मॉडल विकसित किया है, जहां पड़ोसी देश गठबंधन बनाए बिना साझेदारी करते हैं, संयुक्त रूप से सुरक्षा और स्थिरता की रक्षा करते हैं और संयुक्त रूप से विकास और समृद्धि को बढ़ावा देते हैं, जिससे पारस्परिक सम्मान, निष्पक्षता और न्याय, सहयोग व उभय जीत पर आधारित नए प्रकार के अंतरराष्ट्रीय संबंधों की स्थापना हुई है।

वांग यी ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वैश्विक दृष्टि से चार वैश्विक पहल प्रस्तावित कीं और मानव जाति साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण की वकालत करते हुए वर्तमान समय का मार्गदर्शन किया और चीनी समाधान प्रस्तुत किए। एससीओ को विश्व शांति, विकास, सहयोग और उभय जीत को बढ़ावा देने में बेहतर भूमिका निभानी चाहिए।

वांग यी ने इस बात पर जोर दिया कि एससीओ को 'शांगहाई भावना' को कायम रखना चाहिए, वैश्विक शासन में सुधार करना चाहिए, शांति और स्थिरता की रक्षा करनी चाहिए, सतत विकास को बढ़ावा देना चाहिए और पड़ोसी देशों के साथ सौहार्दपूर्ण मित्रता और सहयोग को मजबूत करना चाहिए। इस वर्ष चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत हो रही है और चीन सभी एससीओ सदस्य देशों के साथ विकास के अवसरों को साझा करने और सहयोग व उभय जीत हासिल करने के लिए तत्पर है।

एससीओ महासचिव येरमेकबायेव ने अपने संबोधन में कहा कि थ्येनचिन शिखर सम्मेलन में अगले 10 वर्षों के लिए एससीओ की विकास रणनीति को अपनाया गया, जिससे एक महत्वाकांक्षी लेकिन यथार्थवादी विकास दिशा निर्धारित हुई। वर्तमान में, एससीओ पर अंतरराष्ट्रीय ध्यान लगातार बढ़ रहा है और आशा है कि सदस्य देश अपने-अपने देशों के लोगों की भलाई करते रहेंगे, और क्षेत्रीय शांति और विकास को बढ़ावा देंगे।

इस स्वागत समारोह में चीन में कार्यरत एससीओ सदस्य देशों के राजदूतों और चीन में मौजूद अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों सहित लगभग 200 लोग शामिल हुए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags