Samachar Nama
×

वांग यी ने कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की

बीजिंग, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 28 दिसंबर को चीन के युन्नान प्रांत में कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री प्राक सोखोन्न के साथ मुलाकात की।
वांग यी ने कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की

बीजिंग, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 28 दिसंबर को चीन के युन्नान प्रांत में कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री प्राक सोखोन्न के साथ मुलाकात की।

इस मौके पर वांग यी ने कहा कि चीन और कंबोडिया के बीच मित्रता अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति में हुए परिवर्तन की परीक्षा में खरी उतर चुकी है, फिर भी मजबूत और स्थिर है। चीन कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सीमा तनाव पर बड़ा ध्यान देता है और शांति वार्ता बढ़ाने का प्रयास करता है। विभिन्न पक्षों के समान प्रयास में कंबोडिया और थाईलैंड की सेनाओं ने युद्धविराम समझौता संपन्न किया। यह शांति बहाल करने की दिशा में अहम कदम है। चीन इस पर बधाई देता है। युद्धविराम दोनों देशों की समान इच्छा और क्षेत्रीय देशों की आम प्रतीक्षा के अनुरूप है।

वांग यी ने कहा कि युद्धविराम ने शांति फिर से बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। दोनों पक्षों को स्थायी युद्धविराम बढ़ाकर सामान्य आदान-प्रदान बहाल करने के साथ आपसी विश्वास फिर से बनाना चाहिए, ताकि द्विपक्षीय संबंधों में सुधार हो सके और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता की रक्षा की जा सके। चीन आसियान द्वारा आवश्यक भूमिका निभाने का समर्थन करता है और आसियान के पर्यवेक्षक दल को सहायता देना चाहता है। चीन सीमांत क्षेत्र में बेघर लोगों का पुनर्वास करने के लिए कंबोडिया को मानवीय सहायता देगा।

वहीं, प्राक सोखोन्न ने कहा कि कंबोडिया चीन की सक्रिय भूमिका की प्रशंसा करता है। चीन और विभिन्न पक्षों के समान प्रयास में कंबोडिया और थाईलैंड की सेनाओं ने युद्धविराम समझौता संपन्न किया। कंबोडिया आशा करता है कि वर्तमान त्रिपक्षीय बैठक स्थायी शांति के पुनर्निर्माण में योगदान देगी।

दोनों पक्षों ने चीन-कंबोडिया संबंधों पर भी विचार-विमर्श किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags