Samachar Nama
×

'व्यक्तिगत टिप्पणी से ईरान-इराक संबंध नहीं होने चाहिए प्रभावित', इराकी नेता से बातचीत में बोले अराघची

'व्यक्तिगत टिप्पणी से ईरान-इराक संबंध नहीं होने चाहिए प्रभावित', इराकी नेता से बातचीत में बोले अराघची
'व्यक्तिगत टिप्पणी से ईरान-इराक संबंध नहीं होने चाहिए प्रभावित', इराकी नेता से बातचीत में बोले अराघची

तेहरान, 19 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अपने इराकी समकक्ष फुआद हुसैन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। द इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, बातचीत में अराघची ने इस बात पर जोर दिया है कि तेहरान और बगदाद के बीच कीमती संबंध पर कुछ व्यक्तिगत और अनआधिकारिक बातों का प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।

आईआरएनए के अनुसार, टेलीफोन पर बातचीत के दौरान दोनों विदेश मंत्रियों ने हमारे देश के खिलाफ अमेरिकी सैन्य हमले के बाद हुए नए क्षेत्रीय घटनाक्रम, वाशिंगटन के इस्लामाबाद मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग के बार-बार उल्लंघन और इन कार्रवाइयों पर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के जवाब को लेकर चर्चा की और अपने विचार साझा किए।

टेलीफोन पर बातचीत में अराघची ने ईरान और इराक के बीच के संबंधों को गहरा और रणनीतिक बताया, जो गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों के साथ-साथ दोनों देशों के साझा हितों पर आधारित हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन खास संबंधों पर कुछ निजी और गैरआधिकारिक बातों का प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। ईरान आपसी सम्मान, अच्छे पड़ोसी होने और इराक की सरकार और लोगों के साथ संबंधों को और बढ़ाने के महत्व पर जोर देता है।

दोनों विदेश मंत्रियों ने चल रहे डेवलपमेंट के पहलुओं और क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता पर उनके प्रभाव की भी समीक्षा की। इसके साथ ही तनाव को बढ़ने से रोकने और क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार द्विपक्षीय कंसल्टेशन और समन्वय के महत्व को रेखांकित किया।

दूसरी तरफ, ईरान के हमले में पहली बार दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। इसके बाद अमेरिकी सेना ने शनिवार को कहा कि उसने सैनिकों के मारे जाने के जवाब में ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले शुरू कर दिए हैं।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, "ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य में कमर्शियल शिपिंग को धमकाने की ईरान की क्षमता को और कमजोर करने और उन इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्म्स (आईआरजीसी) बलों को तत्काल जवाब देने के लिए किए गए हैं, जिन्होंने कल रात जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया था।"

सेंटकॉम के अनुसार, ईरानी हमले में दो अमेरिकी सैनिक मारे गए जबकि एक अन्य सैनिक लापता है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक अलग बयान में कहा कि कमांडर-इन-चीफ के निर्देश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ हमलों का नया दौर शुरू किया है।

वहीं, ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पिछले दिन हुए अमेरिकी हमलों में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही संघर्ष के इस नए दौर में मरने वालों की कुल संख्या 50 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन केरमानपुर ने कहा कि 27 जून से अब तक अमेरिकी हमलों में कम से कम 500 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं।

--आईएएनएस

केके/पीएम

Share this story

Tags