Samachar Nama
×

वोट चोरी-गद्दी चोरी भाजपा की आदत, जनता वीजा देकर गुजरात भेजेगी: सांसद चमाला रेड्डी

वोट चोरी-गद्दी चोरी भाजपा की आदत, जनता वीजा देकर गुजरात भेजेगी: सांसद चमाला रेड्डी
वोट चोरी-गद्दी चोरी भाजपा की आदत, जनता वीजा देकर गुजरात भेजेगी: सांसद चमाला रेड्डी

हैदराबाद, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी ने केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग को कब्जे में लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी-गद्दी चोरी भाजपा की आदत बन गई है और जनता एक दिन वीजा देकर उन्हें गुजरात भेज देगी। वहीं कांग्रेस नेता वी. हनुमंत राव ने कहा कि चुनाव आयोग, सीबीआई और ईडी स्वतंत्र नहीं रहे, लाखों वोटों की चोरी पर जांच नहीं हो रही और मुख्य न्यायाधीश को चयन समिति से हटाकर सरकार ने संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है, लेकिन राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं।

कांग्रेस सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी ने कहा, "जब जनता के साथ धोखा की जाएगी, जब लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ की जाएगी, तो बड़े-बड़े नेता गिर जाते हैं, फिर मोदी और अमित शाह कोई बड़ी बात नहीं हैं। किशन रेड्डी सोच रहे हैं कि वे 50 साल तक सत्ता में रहेंगे, इसलिए चुनाव आयोग को पकड़कर ज्ञानेश कुमार को पकड़कर वोट मैनेजमेंट कर रहे हैं। वोट चोरी, गद्दी चोरी करना उनकी आदत बन गई है। जिस दिन जनता सोचेगी, उस दिन सीधे आपको वीजा देकर घर वापस गुजरात मॉडल में बैठा देगी।"

संसद के शीतकालीन सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने को लेकर उन्होंने कहा कि पहले हमसे चर्चा करनी चाहिए, उसके बाद विधेयक लाना चाहिए। हमारे नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहले ही पत्र लिखकर सर्वदलीय बैठक बुलाने का अनुरोध किया है। सबसे पहले सभी राजनीतिक दलों और विभिन्न दलों के सांसदों की सहमति ली जाए कि उनकी मंशा क्या है, क्योंकि सत्ता में रहने वाले हर दिन बुलडोजर चलाने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता वी. हनुमंत राव ने कहा कि 5,000-10,000 वोटों की बात हो तो कोई मान भी ले, लेकिन लाखों वोटों की चोरी हुई है। इसको लेकर प्रदर्शन करने के बावजूद भी उनका एक ही तरीका है; वे पहले से ही योजना बनाकर काम करते हैं। चुनाव आयोग, सीबीआई, और ईडी ये तीनों स्वतंत्र संस्थाएं हैं, संविधान में क्या व्यवस्था है? प्रधानमंत्री जो चुनाव आयोग के चयन, सीबीआई के चयन और ईडी के चयन में रहते हैं, उसमें पहले पीएम रहते थे, उसके बाद विपक्ष के नेता और तीसरे व्यक्ति मुख्य न्यायाधीश रहते थे।

उन्होंने आगे कहा कि इन्होंने मुख्य न्यायाधीश को हटा दिया, उन्हें हटाकर उनकी जगह अपने लोग ले आए, इससे बहुमत उनका हो गया, दो-एक हो गया। इसी वजह से राहुल गांधी को नियुक्ति भी नहीं दी गई। असल में वहां बैठना चाहिए, ठीक से सुनना चाहिए, लेकिन सुने भी नहीं, इतनी बेईमानी मैंने आज तक नहीं देखी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि बार-बार बोलते गए कि इतनी चोरी हुई है, क्या कभी जांच की, कम से कम जब कोई आवेदन दिया जाता है तो कानून क्या कहता है, कोई आवेदन दिया जाए तो कम से कम उसे बुलाना, जांच करना चाहिए। वोटर डेटा में खामियां हैं, वोटर लिस्ट में खामियों को लेकर सवाल पूछ रहे हैं, वे कुछ भी मनमाना नहीं कर रहे हैं।

हनुमंत राव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ दो सदस्य रहते हैं। पहले दोनों सदस्यों ने क्या कहा था कि असहमति नोट दिया था, लेकिन उसके बाद अमित शाह के दबाव में आकर वे मुकर गए। सबसे बड़ा देशद्रोही आप ही हैं। चुनाव आयोग ईमानदारी से काम नहीं करता, सीबीआई किसी सरकार को खत्म करना हो तो सीबीआई जांच होती है, नहीं तो ईडी का केस डाल देते हैं। ये हर एक के ऊपर प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई कर रहे हैं, डराने के लिए।

उन्होंने कहा कि आप सोच रहे हैं कि राहुल गांधी डरने वाले हैं? आप कितने भी केस लगा लो, वे ईमानदारी की लड़ाई लड़ रहे हैं, वे न्याय योद्धा हैं, न्याय योद्धा का काम क्या है, जहां अन्याय हो रहा है, उस अन्याय के खिलाफ लड़ना, इसी वजह से आखिर में कोई विकल्प न होने पर सरकार में वे सुप्रीम कोर्ट गए।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में दिग्विजय सिंह ने भी इसमें केस डाला है और वोट चोरी को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने भी शिकायत की। इससे ज्यादा क्या है? क्या ये देशद्रोही हैं? क्या असदुद्दीन देशद्रोही हैं? क्या दिग्विजय सिंह देशद्रोही हैं? क्या राहुल गांधी देशद्रोही हैं? वह विपक्ष के नेता हैं और देश के लिए लड़ रहे हैं।

--आईएएनएस

केके/वीसी

Share this story

Tags