Samachar Nama
×

‘विवाह’ फिल्म पर श्रेया घोषाल का पुराना वीडियो वायरल, दिग्गजों संग काम करने का अनुभव किया साझा

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। भारत की लोकप्रिय गायिका श्रेया घोषाल का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ‘विवाह’ फिल्म को लेकर दिग्गजों संग काम करने का अनुभव साझा करती दिख रही हैं।
‘विवाह’ फिल्म पर श्रेया घोषाल का पुराना वीडियो वायरल, दिग्गजों संग काम करने का अनुभव किया साझा

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। भारत की लोकप्रिय गायिका श्रेया घोषाल का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ‘विवाह’ फिल्म को लेकर दिग्गजों संग काम करने का अनुभव साझा करती दिख रही हैं।

'लहरें टीवी' ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें श्रेया 2006 में आई फिल्म 'विवाह' के गानों और दिग्गजों के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात करती दिखी।

श्रेया ने विवाह फिल्म के गानों के बारे में बात करते हुए कहा, "मूवी में मेरे 5 गाने हैं और इस फिल्म में 5 से ज्यादा गाने हैं और सभी डुएट हैं। फिल्म का संगीत बहुत प्यारा है। संगीतकार रवींद्र जैन हैं, जिन्होंने खुद गाने लिखे हैं, इसलिए उनके साथ काम करना बहुत दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण भी रहा।"

उन्होंने कहा, "मैंने उनके साथ पहले भी बहुत काम किया है, और जो भी गीत वह लिखते हैं, वह अद्भुत है, क्योंकि वह एक ऐसे सक्षम, प्रतिभाशाली, महान संगीत निर्देशक हैं कि जब मैं उनके लिए गाने के लिए जाती हूं तो मैं आत्मसमर्पण कर देती हूं, क्योंकि मुझे यह सोचने की जरूरत नहीं है कि मुझे यह गाना किस तरह से गाना है। वह इतने अच्छे तरीके से समझाते हैं, बताते हैं कि गाने की ये फ्रेज है, ये कंपोजिशन है, यहां ये वेरिएशन है, ये ग्राफिक्स हैं और ये गाना है। आपको सिर्फ उनके निर्देश के मुताबिक काम करना होता है।"

उन्होंने कहा कि एक तरह से यह आसान था और इस मायने में चुनौतीपूर्ण भी था कि मैं कोई गलती नहीं कर सकती थी। मैं उनके विचारों से भटक नहीं हो सकती। रवींद्र जैन के साथ काम करना बहुत अच्छा अनुभव रहा। पूरी टीम बहुत अच्छी है।

उन्होंने बताया कि निर्देशक सूरज बड़जात्या ने उन्हें गानों के लिए रिहर्सल से पहले पूरी स्क्रिप्ट बताई थी, जो कि बहुत ही असामान्य है। आम तौर पर गायकों को स्क्रिप्ट नैरेशन नहीं दिया जाता है, जो मुझे मिल गया और यह वास्तव में रोमांचित था कि सिंगिंग को इतने सारे गानों की संक्षिप्त जानकारी दी गई, इसलिए यह एक बहुत अच्छा और बेहद समृद्ध अनुभव था। इस अनुभव से मैंने बहुत सी चीजें सीखीं।

बता दें कि श्रेया घोषाल देश की सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध गायिका हैं, जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर अन्य कई भाषाओं में हजारों गाने गाए हैं। मात्र 6 साल की उम्र में 'सारेगामापा' जीतने के बाद उन्होंने 2002 में संजय लीला भंसाली की 'देवदास' से बॉलीवुड में गायकी की शुरुआत की। श्रेया ने अपनी लाजवाब सिंगिंग के बलबूते पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के साथ कई फिल्मफेयर और अन्य पुरस्कार जीते हैं।

वहीं, विवाह एक पारिवारिक, रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो 2006 में रिलीज हुई थी। सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित इस मूवी को देखना आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। फिल्म रवींद्र जैन द्वारा संगीतबद्ध है, जिसमें शाहिद कपूर और अमृता राव के साथ ही अनुपम खेर, आलोक नाथ, सीमा बिस्वास, अमृता प्रकाश, समीर सोनी और लता सभरवाल जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags