Samachar Nama
×

विवादित टिप्पणी पर जतिंदर पाल मल्होत्रा ने दी सफाई, कहा- ठेस पहुंची हो तो खेद है

चंडीगढ़, 19 जून (आईएएनएस)। चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने अपनी हालिया विवादित टिप्पणी को लेकर उठे राजनीतिक विवाद के बीच सफाई दी। उन्होंने कहा है कि उनका बयान पंजाब और पंजाबियों की पहचान को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में दिया गया था। उनके बयान को संदर्भ से काटकर पेश किया गया, जिससे अनावश्यक विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके शब्दों से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो उन्हें इसका खेद है।

मल्होत्रा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि वह स्वयं पंजाबी हैं और पंजाब की संस्कृति, परंपराओं और पहचान को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि उनके बयान का मकसद किसी का अपमान करना नहीं था, बल्कि पंजाबियों की पहचान से जुड़ी लोकप्रिय बातों का जिक्र करना था।

उन्होंने कहा कि मैं खुद पंजाबी हूं और इनसे बड़ा पंजाबी हूं। पंजाबियों के बारे में जो बातें प्रसिद्ध हैं, मैंने उसी संदर्भ में बात की थी। लेकिन, मेरी पूरी बात को न दिखाकर केवल एक लाइन को काटकर प्रस्तुत किया गया, जिससे गलत संदेश गया। मैंने इस पूरे मामले पर एक वीडियो जारी कर अपनी बात स्पष्ट कर दी है। यदि पूरा वीडियो देखा जाए तो यह साफ हो जाएगा कि उन्होंने किसी समुदाय या व्यक्ति को निशाना नहीं बनाया था। मैं अपने बारे में और पंजाब की पहचान के संदर्भ में बात कर रहा था।

मल्होत्रा ने कहा कि राजनीतिक विरोधियों द्वारा उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि यदि उनकी किसी बात से किसी व्यक्ति की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें इसका दुख है। इससे ज्यादा मैं और क्या कह सकता हूं। मेरा उद्देश्य किसी को आहत करना नहीं था। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास जनता से जुड़े मुद्दों पर बात करने के लिए कोई ठोस एजेंडा नहीं है।

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या पूरे कांग्रेस के पास कोई मुद्दा है? क्या कांग्रेस ने एक बार भी कहा कि आपने 3,000 बच्चों का टूर्नामेंट कराया है, हम 5,000 बच्चों का कराएंगे? विपक्ष को विकास के मुद्दों पर बात करनी चाहिए।

--आईएएनएस

पीएसके/एबीएम

Share this story

Tags