Samachar Nama
×

विश्व धूम्रपान निषेध दिवस पर मुख्यमंत्रियों की अपील: तंबाकू छोड़ें, स्वस्थ जीवन अपनाएं

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। लोगों को तंबाकू और धूम्रपान से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य खतरों के प्रति जागरूक करने के लिए आज यानी 31 मई को विश्व धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लोगों से तंबाकू से दूर रहने और स्वस्थ जीवन से जुड़ने की अपील की है।
विश्व धूम्रपान निषेध दिवस पर मुख्यमंत्रियों की अपील: तंबाकू छोड़ें, स्वस्थ जीवन अपनाएं

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। लोगों को तंबाकू और धूम्रपान से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य खतरों के प्रति जागरूक करने के लिए आज यानी 31 मई को विश्व धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लोगों से तंबाकू से दूर रहने और स्वस्थ जीवन से जुड़ने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, "तंबाकू का सेवन न केवल असाध्य बीमारियों का कारण बनता है, बल्कि यह परिवार पर गंभीर आर्थिक एवं सामाजिक प्रभाव भी डालता है। आइए, विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर हम सभी तंबाकू से दूर रहने का संकल्प लें तथा एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण हेतु दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करें।"

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी लोगों से तंबाकू छोड़ने की अपील की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "विश्व धूम्रपान निषेध दिवस स्वस्थ जीवन और जागरूक समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण अवसर है। धूम्रपान न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। आइए, इस अवसर पर नशामुक्त और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें तथा युवाओं और समाज को धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, "आइए, विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर हम सभी तम्बाकू सेवन से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें! तम्बाकू न केवल स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि परिवार और समाज की खुशियों को भी प्रभावित करता है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर ही हम एक सशक्त, जागरूक और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक्स पर पोस्ट किया, "विश्व धूम्रपान निषेध दिवस जागरूक करता है कि तंबाकू और धूम्रपान से स्वयं दूर रहें और स्वस्थ जीवन के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। तंबाकू का सेवन अनेक गंभीर बीमारियों की जड़ है।"

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक्स पर लिखा, "जीवन सुंदर है, इसे तंबाकू की लत से दूषित न होने दें। तंबाकू का सेवन न करें, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।"

बिहार सरकार के मंत्री विश्व विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, "धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर आइए हम सभी मिलकर धूम्रपान और नशे जैसी घातक बुराइयों को समाज से दूर करने का संकल्प लें। अपने परिवार, मित्रों और समाज के साथ नशा मुक्त जीवन की शपथ लें और स्वस्थ, सुरक्षित एवं खुशहाल भविष्य की ओर एक कदम बढ़ाएं। 'नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें,' आइए एक कदम ज़िंदगी की ओर बढ़ाएं।"

--आईएएनएस

ओपी/एएस

Share this story

Tags