Samachar Nama
×

विशाखापत्तनम पोर्ट ऑथॉरिटी में नौकरी पाने का मौका, 15 अप्रैल तक भरें फॉर्म

अमरावती, 18 मार्च (आईएएनएस)। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है। दरअसल, देश के प्रमुख पोर्ट में से एक विशाखापत्तनम पोर्ट ऑथॉरिटी (वीपीए) ने सीनियर डिप्टी चीफ अकाउंट्स ऑफिसर के एक पद पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

वीपीए की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया या इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट्स के सदस्य होने चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों के अनुभव का होना भी अनिवार्य है।

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 80,000 से 2,20,000 रुपए के बीच प्रति महीने होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है। वहीं, मौजूदा अधिकारियों के लिए अधिकतम आयु 55 साल तय की गई है। इसी के साथ आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले विशाखापत्तनम पोर्ट ऑथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, संबंधित पद से सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर एक नया पेज खुलेगा। वहां रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। फिर फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में, एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags