Samachar Nama
×

विराट कोहली ने 5 करोड़ रुपये लेकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने का आरोप नकारा, वीडियो में जाने प्रवक्ता बोले- दावा पूरी तरह झूठा

विराट कोहली ने 5 करोड़ रुपये लेकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने का आरोप नकारा, वीडियो में जाने प्रवक्ता बोले- दावा पूरी तरह झूठा

क्रिकेटर विराट कोहली ने फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा की ओर से लगाए गए उन आरोपों को खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि उन्हें और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बुलाने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गए थे। कोहली के प्रवक्ता ने बुधवार को बयान जारी कर इन आरोपों को झूठा, निराधार और तथ्यहीन बताया।विराट कोहली के प्रवक्ता ने कहा कि कोहली संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आश्रम केवल अपनी गहरी श्रद्धा और सम्मान के कारण जाते हैं। उन्होंने मीडिया से अपील की कि किसी भी दावे या आरोप को प्रकाशित अथवा प्रसारित करने से पहले उसके तथ्यों की जांच जरूर की जाए।

फलाहारी महाराज ने लगाया था 5 करोड़ रुपये देने का आरोप

दरअसल, श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने सोमवार को संत प्रेमानंद महाराज को एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने दावा किया था कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को केलीकुंज आश्रम बुलाने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गए थे।फलाहारी महाराज ने अपने पत्र में आरोप लगाया था कि संत प्रेमानंद महाराज की टीम से जुड़े एक साधु गुट ने विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये देकर उनके दरबार में दर्शन के लिए बुलाया। उनके मुताबिक, इसके पीछे प्रेमानंद महाराज को सेलिब्रिटी के तौर पर प्रचारित करने की मंशा थी।

कोहली के प्रवक्ता ने बताया निराधार

इन आरोपों के सामने आने के बाद विराट कोहली के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि क्रिकेटर का आश्रम जाना किसी आर्थिक लेन-देन का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि कोहली संत प्रेमानंद महाराज के प्रति श्रद्धा और सम्मान रखते हैं और इसी वजह से उनके दर्शन के लिए आश्रम जाते हैं।प्रवक्ता ने मीडिया संस्थानों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के दावों को तथ्यों की पुष्टि के बाद ही प्रसारित किया जाना चाहिए। फिलहाल 5 करोड़ रुपये दिए जाने के आरोप पर कोहली की ओर से स्पष्ट खंडन सामने आया है।

Share this story

Tags