Samachar Nama
×

विक्रमशिला सेतु के निर्माण में बीआरओ की अहम भूमिका, तैयार किया बेली ब्रिज

भागलपुर, 7 जून (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर क्षतिग्रस्त हिस्से के कारण बाधित हुई आवाजाही को बहाल करने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने चार बेली ब्रिज का निर्माण कर कनेक्टिविटी को पुनर्स्थापित कर दिया है। इस उपलब्धि पर बीआरओ के चीफ प्रोजेक्ट ब्रिगेडियर अमित सक्रे ने रक्षा मंत्रालय, बिहार सरकार, जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।

ब्रिगेडियर अमित सक्रे ने बताया कि 3 मई 2026 को विक्रमशिला सेतु पर एक स्पैन गिर गया था, जबकि तीन अन्य स्पैन विस्थापित हो गए थे। इसके बाद तत्काल संपर्क बहाली की जिम्मेदारी रक्षा मंत्रालय की ओर से बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) को सौंपी गई। उन्होंने कहा कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हमने तेजी से कार्रवाई की और 6 मई को अपनी रेकी और प्लानिंग टीम को यहां तैनात किया। टीम ने पूरे ढांचे का तकनीकी विश्लेषण किया और यह निर्णय लिया गया कि यहां किस प्रकार का बेली ब्रिज लॉन्च किया जाएगा।"

ब्रिगेडियर सक्रे ने बताया कि योजना तैयार होने के बाद संसाधनों का जुटान शुरू किया गया और 14 मई तक बीआरओ की टास्क फोर्स भागलपुर पहुंच गई। इसके बाद 16 मई से पहले बेली ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि करीब 20 दिनों के भीतर यहां चार बेली ब्रिज लॉन्च किए गए हैं। यह एक विशेष प्रयास था क्योंकि उस दौरान भीषण गर्मी पड़ रही थी और तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच था। इसके बावजूद हमारी टास्क फोर्स ने दिन-रात काम करते हुए इन चारों पुलों का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा किया।

ब्रिगेडियर अमित सक्रे ने उम्मीद जताई कि पुलों के निर्माण के बाद भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मैं बिहार प्रशासन, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम और जिला प्रशासन का हृदय से धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने पूरे अभियान के दौरान हमारा भरपूर सहयोग किया। उन्होंने आगे कहा कि रक्षा मंत्रालय की ओर से मिले इस मिशन को बीआरओ ने चुनौती के रूप में स्वीकार किया था।

उन्होंने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य था कि विक्रमशिला सेतु की कनेक्टिविटी को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। हमें गर्व है कि हमने मात्र 20 दिनों के भीतर चार बेली ब्रिज लॉन्च कर इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग को फिर से चालू कर दिया।

--आईएएनएस

पीएसके/पीएम

Share this story

Tags