Samachar Nama
×

विदेशी चंदा घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई, जयपुर में दो ठिकानों पर छापेमारी

विदेशी चंदा घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई, जयपुर में दो ठिकानों पर छापेमारी
विदेशी चंदा घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई, जयपुर में दो ठिकानों पर छापेमारी

जयपुर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जयपुर जोनल ऑफिस ने शुक्रवार को जयपुर में दो जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। ईडी की ओर से यह कार्रवाई 'फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट, 1999' (एफईएमएम, 1999) के तहत की गई। यह मामला एफसीआरए रजिस्ट्रेशन के बिना और घोषित मकसद से अलग 2 करोड़ रुपए से ज्यादा के विदेशी चंदे के गलत इस्तेमाल से जुड़ा है।

इसी को लेकर ईडी ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि एजेंसी ने एफईएमए, 1999 के प्रावधानों के तहत जांच शुरू की। यह जांच खुफिया सूचना के आधार पर प्रोटेस्टेंट मिशनरी पादरी रवि मोहन पहाड़िया, मुख्य रूप से अमेरिका के रहने वाले थॉमस यूजीन लिंच से धर्म परिवर्तन और प्रचार-प्रसार की गतिविधियों के लिए गैर-कानूनी तरीके से लगभग 2.20 करोड़ रुपए की विदेशी फंडिंग ले रहे थे। ये गतिविधियां जयपुर में एससी-वाल्मीकि और दक्षिण राजस्थान के आदिवासी इलाकों में एसटी-भील समुदायों के बीच की जा रही थीं।

जांच में पता चला कि रवि मोहन पहाड़िया और उनकी पत्नी गुंजन शर्मा को कुल मिलाकर लगभग 2.34 करोड़ रुपए की विदेशी फंडिंग मिली। यह पैसा मुख्य रूप से बिजनेस और मैनेजमेंट कंसल्टेंसी, पब्लिक रिलेशन सर्विस और परिवार के भरण-पोषण व बचत के लिए अनिवासी भारतीयों से मिले पैसे (इनवर्ड रेमिटेंस) के तौर पर दिखाया गया था। इसमें से ज्यादातर पैसा अमेरिका के रहने वाले थॉमस ई. लिंच से मिला था।

तलाशी अभियान के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए। इसके अलावा, जांच में यह भी पता चला कि रवि मोहन पहाड़िया ने एफसीआरए की मंजूरी के बिना, मकसद गलत बताकर दान के तौर पर 2.88 करोड़ रुपए की भारी विदेशी फंडिंग हासिल की। ​​उन्होंने इस पैसे का इस्तेमाल निजी खर्चों, विदेश यात्राओं और अपने नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने में किया।

इसके साथ ही शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि वे विदेशी नागरिकों के नियमित संपर्क में हैं और उनके कहने पर अलग-अलग राज्यों में वंचित/आदिवासी लोगों के बीच धर्म परिवर्तन और प्रचार-प्रसार की गतिविधियों के लिए बैठकें/धार्मिक सभाएं आयोजित करते रहे हैं।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags