Samachar Nama
×

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की खबर निराधार, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- पाबंदियां लगाने का सवाल ही नहीं

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। सूत्रों के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि केंद्र सरकार विदेशी यात्रा पर टैक्स, सेस या सरचार्ज लगाने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया कि इस प्रस्ताव पर उच्च स्तर पर चर्चा चल रही है। हालांकि, अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस खबर का खंडन करते हुए इसे पूरी तरह से निराधार बताया। उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि इस खबर में जरा भी सच्चाई नहीं है। विदेशी यात्रा पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध लगाने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

पीएम मोदी ने मीडिया रिपोर्ट के पोस्ट को कोट करते हुए एक्स पर लिखा, "यह पूरी तरह से गलत है। इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। विदेश यात्रा पर इस तरह की पाबंदियां लगाने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता। हम अपने लोगों के लिए 'इज ऑफ डूइंग बिजनेस' और 'इज ऑफ लिविंग' को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।"

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि विदेश यात्रा पर सेस/टैक्स/सरचार्ज लगाने के प्रस्ताव पर उच्चतम स्तर पर चर्चा चल रही है। यात्रा पर लगने वाला सेस/टैक्स/सरचार्ज सीधे केंद्र सरकार के पास जाएगा, यह राज्यों के साथ बांटे जाने वाले पूल का हिस्सा नहीं होगा। यात्रा पर सेस/टैक्स/सरचार्ज लगाने का मकसद युद्ध से जुड़े वित्तीय असर को कम करना है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि विदेश यात्रा पर सेस/टैक्स/सरचार्ज संभवतः एक साल के लिए अस्थायी होगा। साथ ही, यात्रा पर सेस/टैक्स/सरचार्ज का उद्देश्य कच्चे तेल और आयात की बढ़ती लागत के असर को कम करना है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया था कि वित्त मंत्रालय ने हमारे सवालों का कोई जवाब नहीं दिया है। हालांकि, अब यह दावा पूरी तरह निराधार साबित हुआ है।

--आईएएनएस

पीएसके/एबीएम

Share this story

Tags