Samachar Nama
×

वीजीआरसी सूरत: सीएम पटेल ने जापान के राजदूत केईची से की मुलाकात, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश पर चर्चा

गांधीनगर, 1 मई (आईएएनएस)। सूरत में दक्षिण गुजरात जोन की वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में भाग लेने आए जापान के भारत स्थित राजदूत ओनो कोईची की मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

इस बैठक के दौरान द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को अधिक मजबूत बनाने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जापान के राजदूत ने वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को अभिनंदन दिया। उन्होंने गुजरात के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाने की जापान की प्रतिबद्ध पुनः दोहराई। उन्होंने कहा कि विशेषकर सेमीकंडक्टर सेक्टर में जापानी कंपनियां गुजरात के साथ भगीदारी करने को आतुर हैं।

उन्होंने सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए आवश्यक सहायक उद्योगों के विकास के लिए सप्लाई पार्क स्थापित करने की जरूरत को लेकर भी सरकार के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने राज्य में उपलब्ध कुशल मानव संसाथन तथा मजबूत स्किल इकोसिस्टम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उत्तम इन्फ्रास्ट्रक्चर के बारे में जापान के राजदूत को अवगत कराते हुए कहा कि अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे शुरू होने से अहमदाबाद हवाई अड्डे तक का समय अब केवल 1.5 घंटे का रहा है।

बैठक के दौरान जापान के राजदूत ने गुजरात सरकार के साथ काम करने का सकारात्मक अनुभव व्यक्त किया और भविष्य में अधिक सहयोग के लिए आतुरता दर्शाई।

इसके अलावा बल्क ड्रग पार्क तथा मेडिकल डिवाइस पार्क क्षेत्रों में नए अवसरों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर मुख्य सचिव एम. के. दास, उद्योग एवं खान विभाग की अपर मुख्य सचिव ममता वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कुमार, अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे, सचिव डॉ. अजय कुमार तथा जापान के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

--आईएएनएस

डीएससी

Share this story

Tags