Samachar Nama
×

वेदांता में चल रहा था इलाज, 39 की उम्र में प्रतीक यादव का जाना चौंकाने वाला: रविकिशन

गोरखपुर, 13 मई (आईएएनएस)। अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद और अभिनेता रविकिशन ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में प्रतीक के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए समस्त यादव परिवार के लिए क्षति बताया।
वेदांता में चल रहा था इलाज, 39 की उम्र में प्रतीक यादव का जाना चौंकाने वाला: रविकिशन

गोरखपुर, 13 मई (आईएएनएस)। अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद और अभिनेता रविकिशन ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में प्रतीक के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए समस्त यादव परिवार के लिए क्षति बताया।

रवि किशन ने कहा कि प्रतीक यादव का महज 39 की उम्र में जाना बेहद चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा, "प्रतीक स्वभाव से काफी अच्छे व्यक्ति थे और अक्सर मुझे जिम में मिला करते थे। हमारी वर्कआउट को लेकर चर्चा होती रहती थी। वे एक सफल व्यवसायी थे और हमेशा खुद को राजनीति से दूर रखते थे।"

उन्होंने आईएएनएस के साथ आगे बातचीत में बताया कि वेदांता में कुछ समय से प्रतीक का इलाज तो चल रहा था। उन्होंने कहा, "उनकी दो छोटी-छोटी प्यारी बच्चियां हैं। महादेव उनकी पत्नी अपर्णा बहन और बेटियों को शक्ति दे। साथ ही, अखिलेश यादव जी और समस्त यादव परिवार को शक्ति दे। ये बहुत बड़ी क्षति है। उनका जाना बहुत चौंकाने वाला है। हालांकि, अभी तक उनके जाने का कारण पता नहीं चला है लेकिन दुख है कि वे अब इस दुनिया में नहीं और महादेव उन्हे अपने चरणों में स्थान दे।"

उन्होंने आगे अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों पर बात की। रवि किशन ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव भविष्य के लिए कोई शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने कहा, "जितना मैंने समझा है, डोनाल्ड ट्रंप की कार्यशैली और ईरान के हजारों साल पुराने इतिहास को देखते हुए ये युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है।"

रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कोरोना काल के समय भी आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया था, ठीक उसी तरह, उन्होंने वैश्विक स्थिति को देखते हुए भारतीयों से कुछ सावधानियां बरतने की अपील की।

रवि किशन ने कहा, "पीएम मोदी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आने वाले साल तक निवेश के तौर पर सोना खरीदने से सभी को परहेज करें। बहुत जरूरी न हो, तो विदेश यात्रा न करें, ताकि विदेश मुद्रा भंडार सुरक्षित रहे। पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल कम करें। इलेक्ट्रिक वाहनों या साइकिल का उपयोग बढ़ाएं।

उन्होंने कहा, "हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं अपने काफिले में कमी करने के आदेश दिए हैं। सभी सांसदों और विधायकों को भी सप्ताह में एक दिन 'नो व्हीकल डे' का पालन करने को कहा है।"

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story

Tags