Samachar Nama
×

'वे करें तो चमत्कार, हम करें तो गुनाहगार', एआई समिट पर बोले चरण सिंह सपरा

मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को भिवंडी कोर्ट में पेश हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें काले झंडे दिखाए जाने पर कांग्रेस नेता चरण सिंह सपरा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि काले झंडे दिखाने से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। राहुल गांधी जनता की आवाज को उठा रहे हैं और संविधान को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी।

एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन और भाजपा नेताओं के द्वारा राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग पर कांग्रेस नेता चरण सिंह सपरा ने कहा कि भाजपा के नेताओं का यह गुस्सा दिखावा है। यह ड्रामा है। यह नकली है। उनका गुस्सा तब कहां था जब राहुल गांधी को एक आदमी ने खुलेआम धमकी दी थी और उन्हें गोली मारने की बात कही थी? ये सब दिखावटी और सिर्फ तमाशबीन हैं। भारतीय जनता पार्टी के लोग ही देश की इमेज खराब कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताकर कुछ गलत नहीं किया। भाजपा को बताना चाहिए कि तब देश शर्मिंदा नहीं हुआ था, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में भारत-पाकिस्तान का सीजफायर हुआ। भारत-अमेरिका के ट्रेड डील का ऐलान ट्रंप अमेरिका से करते हैं। हम कहां से तेल खरीदेंगे, यह हमें अमेरिका से पूछना होगा।

चरण सिंह सपरा ने कहा कि भाजपा देश की इमेज खराब कर रही है। एआई समिट में यूथ कांग्रेस द्वारा यह डेमोक्रेटिक तरीके से किया गया विरोध था। पहले भी विरोध हुए हैं, जब शहीद भगत सिंह ने ब्रिटिश पार्लियामेंट के अंदर विरोध किया था। कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान भाजपा ने प्रदर्शन किया। वे करें तो चमत्कार, हम करें तो गुनाहगार। यूथ कांग्रेस ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया है, कोई तोड़फोड़ नहीं की है।

कांग्रेस नेता चरण सिंह सपरा ने कहा कि महात्मा गांधी इस देश के प्रतीक हैं। पूरा देश उनके आदर्शों को मानता है। जिस तरह से उन्होंने भारत के लिए आजादी का आंदोलन चलाया और उसे आगे बढ़ाया, वह ऐतिहासिक है।

उन्होंने कहा कि यह बात बिल्कुल सही है कि अमेरिकी कोर्ट ने ट्रंप को फटकार लगाई है, लेकिन ट्रंप तो अभी भी बदल नहीं रहे हैं। भारत के साथ ट्रेड डील को वे फाइनल बता रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा का षड्यंत्र 11 वर्षों से देख रहे हैं। कभी कश्मीर फाइल्स निकालते हैं तो कभी केरल फिल्म लेकर आते हैं। इस देश के अंदर ध्रुवीकरण का माहौल बनाते हैं, जिससे भाजपा को लाभ हो।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

Share this story

Tags