वर्ष 2026 वैश्विक मानवाधिकार शासन उच्च स्तरीय मंच आयोजित
बीजिंग, 11 जून (आईएएनएस)। वर्ष 2026 वैश्विक मानवाधिकार शासन उच्च स्तरीय मंच 11 जून को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुआ। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के पोलित ब्यूरो के सदस्य और प्रचार विभाग के प्रमुख ली शूलेई ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण दिया।
मंच में उपस्थित मेहमानों का मानना है कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग मानवाधिकार के सम्मान और रक्षा पर बड़ा ध्यान देते हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने वैश्विक मानवाधिकार शासन उच्च-स्तरीय मंच को बधाई पत्र भेजा और चीन का विचार प्रस्तुत किया, यानी सुरक्षा से मानवाधिकार की रक्षा करें, विकास से मानवाधिकार को बढ़ावा दें और सहयोग से मानवाधिकार को आगे बढ़ाएं। चीन युग के रुझान और अपनी राष्ट्रीय स्थिति के अनुरूप मानवाधिकार के विकास के रास्ते पर चलता है। चीन ने सफलता से चार चरणों की राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्य योजना लागू की। चीनी शैली का आधुनिकीकरण बढ़ाने के दौरान चीन लगातार मानवाधिकार की रक्षा का स्तर उन्नत करता है। मानवाधिकार कार्य में चीन ने नई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं।
मंच में उपस्थित मेहमानों ने कहा कि अब अंतर्राष्ट्रीय स्थिति अव्यवस्थित है। मानवाधिकार के सामने गंभीर चुनौतियां मौजूद हैं। विभिन्न देशों को मानवाधिकार का विकास बढ़ाने के साथ मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में एक साथ प्रयास करना होगा।
बताया जाता है कि वर्तमान मंच का आयोजन चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यालय और विदेश मंत्रालय ने किया। 100 से अधिक देशों और यूएन समेत अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 400 से ज्यादा देसी-विदेशी मेहमानों ने मंच में विचार-विमर्श किया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/

