वंदे भारत से लेकर हाईवे-एयरपोर्ट तक, मुकेश ऋषि ने गिनाए पीएम मोदी के विकास कार्य
मुंबई, 5 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता मुकेश ऋषि अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखते हैं। उन्होंने हाल ही में आईएएनएस के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की। अभिनेता का कहना है कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की प्रगति के लिए काम कर रहे हैं, भारत को बेहतर रिजल्ट मिलेंगे।
दरअसल, आईएएनएस ने अभिनेता से सवाल किया था, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आ रहा है, आप क्या कहना चाहेंगे।"
अभिनेता ने कहा, "पीएम मोदी आपका जन्मदिन नजदीक आ रहा है, जिसके लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हम आपको तोहफे में क्या ही देंगे आप ही हमें बहुत कुछ देते रहते हैं। आपने हमें कई सारी सुविधाएं दी, जिससे देश की तरक्की हो रही है। आपने हमेंनई वंदे भारत, अस्पताल और कई सारे हाईवेज और एयरपोर्ट दिए हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "कितनी सारी योजनाएं दी हैं, जो सभी व्यक्तियों के लिए उपयोगी हैं और उसका भरपूर इस्तेमाल भी हो रहा है। इन सभी के लिए आपका तहे दिल से धन्यवाद। हम तो यही कहेंगे कि आप हमेशा तंदुरुस्त रहें और हमारी कोशिश रहेगी कि हम भी आपका साथ देते रहें। देश भी आपके साथ रहे ताकि आने वाले समय में देश और भी ज्यादा तरक्की करे।"
अभिनेता ने अपनी बात खत्म करते हुए पीएम मोदी के लंबी स्वास्थ की कामना की। उन्होंने कहा, "जिस तरह मोदी जी सोचते हैं, जैसी उनकी योजनाएं होती हैं, मैं तो बस यही कहूंगा कि जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं मोदी जी। आप और भी स्वस्थ्य रहें।"
अभिनेता मुकेश ऋषि की बात करें, तो वह हाल ही में वेब सीरीज 'सलाहकार' में नजर आए थे। यह एक रियलिस्टिक मिशन थ्रिलर सीरीज है। यह सीरीज भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूक्लियर जासूसी पर आधारित है।
कहानी दो समय-सीमाओं (1970/80 के दशक और वर्तमान) में चलती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक भारतीय जासूस (अधीर) पाकिस्तान के गुप्त परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए अंडरकवर एजेंट बनता है।
--आईएएनएस
एनएस/वीसी

