Samachar Nama
×

वैश्विक समुद्री मत्स्य प्रबंधन युवा पहल शांगहाई में जारी

बीजिंग, 8 जून (आईएएनएस)। हाल ही में वैश्विक समुद्री मत्स्य प्रबंधन एवं विकास श्रृंखला गतिविधियां शांगहाई में आयोजित हुईं।
वैश्विक समुद्री मत्स्य प्रबंधन युवा पहल शांगहाई में जारी

बीजिंग, 8 जून (आईएएनएस)। हाल ही में वैश्विक समुद्री मत्स्य प्रबंधन एवं विकास श्रृंखला गतिविधियां शांगहाई में आयोजित हुईं।

विश्व पर्यावरण दिवस के अनुरूप, गतिविधि में वैश्विक समुद्री मत्स्य प्रबंधन युवा पहल जारी की गई, जो युवाओं से संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों के तहत अवैध मछली पकड़ने के मुद्दे पर ध्यान देने, वैज्ञानिक सहयोग, जनसंचार और स्वैच्छिक सेवाओं में भाग लेकर जिम्मेदार मत्स्य प्रणाली के निर्माण का आह्वान करती है।

इसके साथ ही वैश्विक युवाओं के दृष्टिकोण से 'चीन मत्स्यपालन छवि' संग्रह अभियान की उत्कृष्ट कृतियां भी प्रदर्शित की गईं।

वियतनाम, इंडोनेशिया, म्यांमार, टोंगा, लाओस, पाकिस्तान सहित 25 देशों के युवा रचनाकारों ने फोटोग्राफी, वीडियो और ग्राफिक्स के माध्यम से चीन के पारिस्थितिक मत्स्य पालन, डिजिटल मत्स्य प्रौद्योगिकी की उपलब्धियों तथा चीन-विदेश मत्स्य सहयोग की हृदयस्पर्शी कहानियों को दर्ज किया। दस उत्कृष्ट कृतियों को पुरस्कार मिला और दस रचनाकारों को 'विदेशी सहयोग एवं आदान-प्रदान दूत' की उपाधि दी गई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags