Samachar Nama
×

वैश्विक जलवायु शासन में चीन की महत्वपूर्ण भूमिका: संयुक्त राष्ट्र अधिकारी

बीजिंग, 16 मई (आईएएनएस)। 'जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन' के सचिवालय के कार्यकारी सचिव साइमन स्टील ने हाल ही में चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित छिंगहुआ विश्वविद्यालय में आयोजित 'जलवायु परिवर्तन वैश्विक व्याख्यान' के दौरान 'जलवायु बहुपक्षवाद' विषय पर अपने मुख्य भाषण में कई बार वैश्विक जलवायु शासन में चीन की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया।

साइमन स्टील ने कहा कि चीन के पिछले दशक के विकास पथ को देखते हुए, हरित एवं निम्न-कार्बन अर्थव्यवस्था में परिवर्तन की गति और निवेश अद्भुत है। इस परिवर्तन ने न केवल रोजगार सृजित किए हैं, बल्कि नए आर्थिक अवसर भी पैदा किए हैं। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि चीन में घटित यह सब कुछ, अपनी विशालता और गति के कारण, निरंतर नवाचार को बढ़ावा दे रहा है, जिससे लागत घट रही है और विश्व के अन्य देश भी इससे लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में विस्फोटक वृद्धि देखी जा रही है, और सौर एवं पवन ऊर्जा जैसे क्षेत्र भी तेजी से विकसित हो रहे हैं। ये बदलाव काफी हद तक चीन के विकास से प्रेरित हैं।

स्टील के विचार में कार्बन उत्सर्जन में कमी के लिए चीन के प्रयास बहुत उल्लेखनीय हैं। यह सच है कि चीन अभी भी कोयला, तेल और प्राकृतिक गैस पर ऊर्जा निर्भरता रखता है और उसे इन जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता से जल्द से जल्द बाहर निकलना होगा, लेकिन चीन ने पहले ही स्पष्ट कदम उठाए हैं और एक कार्यान्वयन योग्य परिवर्तन योजना प्रदर्शित कर दी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share this story

Tags