Samachar Nama
×

उत्तराखंड: सीएम धामी ने नव नियुक्त स्वच्छता निरीक्षकों को दी बधाई, स्वच्छ और आधुनिक नगर बनाने का आह्वान

देहरादून, 16 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में नवनियुक्त स्वच्छता निरीक्षक को हार्दिक बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा राज्य पर्यटन आधारित राज्य है। बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। हम अपने निकायों को स्वच्छ बनाने का संकल्प लें। यही हमारा उद्देश्य होना चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज से आपके जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। इस नई जिम्मेदारी के साथ आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए आप सब के माध्यम से नवाचार होना चाहिए। आप अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ऐसे करें कि दूसरे निकाय के लोग भी आपकी तारीफ करें। साधन सीमित हो सकते हैं, चुनौतियां बड़ी हो सकती हैं, लेकिन अगर हिम्मत और हौसले हमारे बड़े हैं तो हर रास्ता आसान हो जाता है। इससे हम सबको मंजिल मिल जाती है।

सीएम धामी ने आगे कहा कि आज शहरी विकास विभाग के निदेशालय का शिलान्यास किया गया है। लंबे समय से सुंदर भवन बनाने की मांग थी। अब ये बनने वाला है। इस भवन के बनने से एक ही स्थान पर ज्यादातर हमारे कार्यालय हो जाएंगी। हमारी व्यवस्थाएं अच्छी हो जाएंगी। यहां से पूरे राज्य की अच्छी मॉनिटरिंग करने में आसानी हो जाएगी। साथ ही सभी निकायों से संवाद स्थापित होने में आसानी हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य के गठन के समय हमारे प्रदेश में 63 स्थानीय निकाय थे। आज इस क्षेत्र में बड़ा ढ़ांचा खड़ा हो गया है। 11 नगर निगम, 46 नगर पालिकाएं और 51 नगर पंचायत सहित कुल 108 स्थानीय नगर निकाय हैं। सभी नगर निकाय इस बात के प्रमाण हैं कि आज शहर, विकास और आर्थिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण केंद्र बन चुके हैं। ये हमारे सपनों को साकार के स्थान बन चुके हैं।

सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार इन शहरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए हमारे स्थानीय निकायों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। स्थानीय निकाय समग्र विकास के मजबूत स्तंभ हैं। हमारे सभी सफाई निरीक्षक इस नींव के पत्थर हैं।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी

Share this story

Tags