Samachar Nama
×

यूपी: यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सीएम योगी ने दी बधाई

लखनऊ, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने गुरुवार को यूपी बोर्ड 2026 की कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। यूपी 10वीं बोर्ड की परीक्षा में इस साल कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 90.42 दर्ज किया गया, जबकि 12वीं क्लास में 80.38 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए। सीएम योगी ने सभी छात्रों को बधाई दी है।

सीएम योगी ने छात्रों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों के अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, "उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह सफलता आपके अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।"

उन्होंने यह भी कहा कि आप सभी विद्यार्थी भविष्य में भी इसी लगन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के साथ सफलता के नित नए आयाम स्थापित करें, मां सरस्वती से यही प्रार्थना है।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए। एक बार फिर बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) की परीक्षा में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है।

बोर्ड परीक्षाएं प्रदेश के सभी 75 जिलों में स्थापित 8,033 केंद्रों पर 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं।

बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परिणाम जारी होने के साथ ही टॉपर्स की सूची भी घोषित कर दी गई है। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

बता दें कि यूपी बोर्ड 2026 की कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित कराई गई थीं। यूपीएमएसपी की ओर से बोर्ड परीक्षाएं राज्य भर में दो पालियों में सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई थीं। पहली शिफ्ट सुबह 08:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 02:00 से शाम 05:15 बजे तक आयोजित की गई थी।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share this story

Tags