Samachar Nama
×

UP Weather Update: यूपी में आज साफ रहेगा मौसम, 24 सितंबर से फिर बारिश के आसार
 

UP Weather Update: यूपी में आज साफ रहेगा मौसम, 24 सितंबर से फिर बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में मानसून की वापसी का दौर धीरे-धीरे शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल रही थी, लेकिन अब बारिश पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। सोमवार, 21 सितंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलने से उमस का असर बढ़ सकता है।


अगले 2-3 दिन बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों हिस्सों में आज बारिश, गरज-चमक या तेज हवाओं की कोई विशेष चेतावनी नहीं है। बारिश की गतिविधियां कम होने और दिन में धूप निकलने के कारण अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
राजधानी लखनऊ में सुबह से मौसम साफ रहने और दिन बढ़ने के साथ धूप तेज होने का अनुमान है। शाम के समय हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं। प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या में भी आज मुख्य रूप से मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं नोएडा, गाजियाबाद और आगरा में दिनभर धूप रहने का अनुमान है।


24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 24 सितंबर से उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वांचल के कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
25 और 26 सितंबर को भी पूर्वांचल के कुछ इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लोगों को मौसम में होने वाले बदलाव को देखते हुए स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
 

Share this story

Tags