Samachar Nama
×

UP Weather: उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश का दौर जारी, 17 जिलों में Orange Alert; तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी
 

UP Weather: उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश का दौर जारी, 17 जिलों में Orange Alert; तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में शनिवार को मानसून सक्रिय बना रहेगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को मौसम में ठंडक और नमी महसूस हो रही है.
मौसम विभाग ने 17 जिलों में Orange Alert और 21 जिलों में Yellow Alert जारी किया है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पश्चिमी यूपी के भी कई इलाकों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है. कुछ स्थानों पर तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है. कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.


इन 17 जिलों में Orange Alert
मौसम विभाग के मुताबिक बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकरनगर में भारी बारिश की चेतावनी है. इन जिलों से सटे इलाकों में भी तेज बारिश हो सकती है.
21 जिलों में Yellow Alert
राजधानी लखनऊ समेत 21 जिलों में Yellow Alert जारी किया गया है. इनमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, हरदोई, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा समेत आसपास के क्षेत्र शामिल हैं.
इसके अलावा लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. रविवार शाम तक कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है.
बारिश से तापमान में गिरावट
लगातार बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 4 से 6 डिग्री तक नीचे पहुंच गया है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश और बादलों के कारण मौसम में ठंडक के साथ नमी बनी रहने की संभावना है.
 

Share this story

Tags