Samachar Nama
×

यूपी सरकार के मंत्री बोले- गाजियाबाद में किशोर की हत्या करने वाले दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

लखनऊ, 30 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने गाजियाबाद में हुई किशोर की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

गाजियाबाद में समुदाय विशेष के युवकों द्वारा किशोर की चाकू मारकर हत्या के मामले में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "गाजियाबाद मामले की सूचना मिली है और यह एक दुखद घटना है। अगर इस मामले में कोई आरोपी है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

मंत्री अनिल राजभर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मैं सभी युवाओं से कहना चाहता हूं कि ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें। उनके दिल और दिमाग जहर से भरे हुए हैं और वे हमारी युवा पीढ़ी को निशाना बना रहे हैं। सभी अभिभावकों को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके बच्चे ऐसी मानसिकता से दूर रहें। इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी, किसी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा।"

वहीं, मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, "गाजियाबाद में हुई घटना की जांच चल रही है और उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का राज है। इस घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक, "28 मई को गाजियाबाद के खोड़ा पुलिस स्टेशन को एक किशोर पर चाकू से हमले की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और पीड़ित को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 29 मई को दोपहर 12 बजे उसकी मौत हो गई। खोड़ा पुलिस ने तीन नामजद संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और दो अन्य संदिग्ध हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ और जुटाए गए सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।"

--आईएएनएस

ओपी/पीएम

Share this story

Tags