Samachar Nama
×

यूपी में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जौनपुर-बस्ती समेत कई जिलों के कप्तान बदले

यूपी में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जौनपुर-बस्ती समेत कई जिलों के कप्तान बदले
यूपी में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जौनपुर-बस्ती समेत कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। जौनपुर, बस्ती, बलिया, गाजीपुर, बाराबंकी, मऊ, जालौन, बागपत और हापुड़ समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले गए हैं।

तबादले के तहत यशवीर सिंह को बस्ती से जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि जौनपुर के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को पीएसी मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। इसी तरह ओमवीर सिंह को बलिया से बस्ती का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है और बलिया की कमान ईरज राजा को सौंपी गई है। रवीना त्यागी को बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

कुंवर ज्ञानंजय सिंह को हापुड़ के एसपी पद से हटाकर प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है। कमलेश बहादुर को मऊ का एसपी बनाया गया है जबकि मऊ के एसपी विनय कुमार सिंह को गाजीपुर भेजा गया है। गाजीपुर के एसपी ईरज राजा को बलिया की जिम्मेदारी दी गई है। सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा चिराग जैन को आजमगढ़ ग्रामीण से बरेली नगर का एसपी बनाया गया है जबकि मानुष पारीक को बरेली नगर से आजमगढ़ नगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

संजय कुमार को मुजफ्फरनगर एसएसपी पद से हटाकर 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज में सेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ स्तर पर भी बदलाव किया गया है। ए. सतीश गणेश से अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध का अतिरिक्त प्रभार वापस लेकर उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा के पद पर रखा गया है। वहीं भगवान एस. श्रीवास्तव को तकनीकी सेवाओं के साथ अपराध विभाग के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है।

सूची में आलोक राज नारायण को हरदोई में सहायक पुलिस अधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक, मथुरा बनाया गया है। वहीं पूर्णेंदु सिंह को बागपत का पुलिस अधीक्षक, मधुवन कुमार सिंह को हापुड़ का एसपी और सुरेश चंद्र रावत को जालौन का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

--आईएएनएस

विकेटी/पीएम

Share this story

Tags