Samachar Nama
×

यूपी: फर्रुखाबाद में खेत पर फसल देखने गए किसान की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

फर्रुखाबाद, 13 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बीती रात खेतों में कटी पड़ी मक्का की फसल और समरसेबल देखने गए किसान की धारदार हथियार से सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई। सुबह घर के पास शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है। परिजनों के अनुसार मृतक की किसी से दुश्मनी भी नहीं थी।

मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढर्रा शादी नगर निवासी विनोद कुमार दीक्षित, पुत्र सोनेलाल दीक्षित, आधी रात के समय खेतों में कटी पड़ी मक्का की फसल और समरसेबल को देखने के लिए गए थे। उसके बाद वहां से लौटते समय घर के पास उनके सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। सुबह मृतक के पुत्र और पुत्री द्वारा खोजबीन करने पर घर के करीब उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले पर मृतक के भतीजे अनुभव दीक्षित ने बताया कि चाचा ने बताया कि चाचा की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी, फिर भी उनकी धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। अनुभव ने बताया कि चाचा रात्रि करीब 11-12 बजे के बीच खेतों में कटी पड़ी मक्का और समरसेबल को देखने गए थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे तो काफी खोजबीन की गई। सुबह करीब 5:00 बजे पुत्र मृदुल और बेटी आरजू उन्हें खोजते हुए इस गांव के पास पहुंचे तो घर के करीब खून से लथपथ चाचा का शव पड़ा मिला, जिससे उनकी चीख निकल गई। मृतक विनोद कुमार दीक्षित खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्होंने बताया कि पूर्व में वह आगरा में टाइल्स का काम करते थे और करीब 2 साल पहले ही गांव लौटकर खेती-बाड़ी शुरू की थी।

अनुभव ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी, फिर भी उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। इसके संबंध में थाना पुलिस को तहरी दी है। बताया गया कि मृतक विनोद कुमार के भाई कृष्ण मोहन दीक्षित की करीब 35 वर्ष पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, परिवार जनपद कन्नौज के थाना तालग्राम क्षेत्र के ग्राम पलिया बूंजहांपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में पूरा परिवार अपनी ननिहाल ढर्रा शादी नगर में रह रहा है।

--आईएएनएस

एमएस/

Share this story

Tags