Samachar Nama
×

यूपी चुनाव 2027 के बाद सपा का सबसे बुरा हाल होगा: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी के देश के लिए कुर्बानी देने वाले हालिया बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को निशाना साधा।
यूपी चुनाव 2027 के बाद सपा का सबसे बुरा हाल होगा: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी के देश के लिए कुर्बानी देने वाले हालिया बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को निशाना साधा।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "समाजवादी पार्टी के पास कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है। उनका भविष्य अंधकार में है। सपा 2027 में सैफई तक ही सीमित रहकर रह जाएगी। जबसे समाजवादी पार्टी बनी है, 2027 विधानसभा चुनाव में उसका सबसे बुरा हार होने वाला है।"

दरअसल, अबू आजमी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि देश के लिए जितनी कुर्बानी दूसरे धर्मों ने दी है, उससे ज्यादा मुसलमानों ने दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुसलमानों में अल्लाह सबसे बड़ा है और अल्लाह के साथ किसी और को कभी शरीक नहीं कर सकते।

नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर केशव प्रसाद मौर्य ने बधाई दी। उन्होंने कहा, "पार्टी हर कार्यकर्ता के गुण और अवगुण से परिचित रहती है। उसकी योग्यता, कार्यक्षमता, वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रखते हैं। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के लिए जैसे ही नितिन नबीन के नाम की घोषणा हुई, भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।"

उन्होंने कहा, "भाजपा की स्थापना को 45 साल हो गए और पार्टी का युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भी 45 साल का हो गया। उत्तर प्रदेश के लिए डबल खुशी है। एक तरफ पंकज चौधरी, जो भारत सरकार के मंत्री एवं सात बार के सांसद हैं, के नाम के प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा होती है, और वो पदभार ग्रहण कर रहे थे, और उसी में नितिन नबीन का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सामने आता है।"

मौर्य ने भविष्य के लिए नितिन नबीन को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "वे उन स्थानों पर भी भाजपा के कमल खिलाने का काम करेंगे, जहां पर पहले कमल नहीं खिला है। वहीं जहां पर खिला है, वहां पर और बड़े अंतर से जीत दर्ज कराएंगे।"

--आईएएनएस

एससीएच/डीकेपी

Share this story

Tags