Samachar Nama
×

उन्नी मुकुंदन ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का किया फैसला, अब एजेंसी संभालेगी उनका अकाउंट

उन्नी मुकुंदन ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का किया फैसला, अब एजेंसी संभालेगी उनका अकाउंट
उन्नी मुकुंदन ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का किया फैसला, अब एजेंसी संभालेगी उनका अकाउंट

मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। मशहूर मलयालम अभिनेता और प्रोड्यूसर उन्नी मुकुंदन ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम से पीछे हटने का फैसला किया है और उनका अकाउंट एक टैलेंट एजेंसी को सौंप दिया गया है, ताकि सही और समय पर अपडेट मिलते रहें।

अभिनेता का कहना है कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट, सभी फिल्मों के ऐलान, प्रमोशन, प्रोफेशनल अपडेट और मीडिया से जुड़ी जानकारियों के लिए ऑफिशियल प्लेटफॉर्म होगा।

अभिनेता और एजेंसी ने एक जॉइंट स्टेटमेंट के जरिए इंस्टाग्राम पर नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "सभी को मेरा नमस्कार, सोशल मीडिया पर हमेशा आपसे जुड़ने, पल शेयर करने और आपका प्यार और सपोर्ट पाने की एक शानदार जगह रही है। जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ रहा हूं, मैंने व्यक्तिगत तौर पर जुड़ने से पीछे हटने और इस प्लेटफॉर्म को और ज्यादा प्रोफेशनल मकसद देने का फैसला किया है।"

उन्होंने लिखा, "आगे से ये अकाउंट मेरी फिल्मों के ऐलान, प्रमोशन, प्रोफेशनल अपडेट और मीडिया से जुड़ी जानकारियों के लिए मेरा आधिकारिक प्लेटफॉर्म होगा। इसका मैनेजमेंट और देखरेख 22 फ्रेम्स टैलेंट एजेंसी को सौंपी जाएगी ताकि सही और समय पर अपडेट मिलते रहें।"

उन्नी मुकुंदन ने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा, "भले ही यहां मेरी मौजूदगी बदल जाए लेकिन आपके प्यार और सपोर्ट के लिए मेरा आभार हमेशा वैसा ही रहेगा।"

नोट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "एक नया चैप्टर और नई दिशा। आगे क्या है, उस पर फोकस करने के विजन के साथ उन्नी मुकुंदन का आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब 22 फ्रेम्स टैलेंट एजेंसी संभालेगी, जो आपके लिए सही अपडेट, फिल्मों के ऐलान, प्रमोशन और भी बहुत कुछ लेकर आएगी। आपके लगातार प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया।"

अभिनेता उन्नी मुकुंदन की बात करें, तो वह अपनी 50वीं फिल्म को डायरेक्ट करने जा रहे हैं। इस फिल्म को उन्नी मुकुंदन के प्रोडक्शन बैनर उन्नी मुकुंदन फिल्म्स और कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक के पैनोरमा स्टूडियोज के साथ मिलकर बनाया जा रहा है। यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसे पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज करने की योजना है। फिल्म के आधिकारिक शीर्षक, बाकी कलाकारों और शूटिंग की तारीखों की घोषणा अभी बाकी है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story