Samachar Nama
×

ओमान के पास होर्मुज स्ट्रेट में एक और टैकर पर हमला, यूकेएमटीओ ने किया दावा

ओमान के पास होर्मुज स्ट्रेट में एक और टैकर पर हमला, यूकेएमटीओ ने किया दावा
ओमान के पास होर्मुज स्ट्रेट में एक और टैकर पर हमला, यूकेएमटीओ ने किया दावा

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट में एक और टैंकर पर हमले की जानकारी सामने आई है। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने बताया कि एक मालवाहक जहाज ने स्थानीय समय के हिसाब से मंगलवार देर रात वीएचएफ चैनल 16 पर डिस्ट्रेस कॉल किया और बताया कि उस पर एक अनजान प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ है।

यूकेएमटीओ की रिपोर्ट में कहा गया कि बिना नाम वाले टैंकर पर ओमान के अल खसब से करीब 20 नॉटिकल मील (37 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी हिस्से में हमला हुआ।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हमला किसकी तरफ से किया गया है। हाल के दिनों में ओमान के पास जहाजों पर हमले बढ़े हैं। शुक्रवार को ओमान के लीमा से करीब 12 मील (20 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में एक अज्ञात टैंकर पर हमला हुआ था।

यूकेएमटीओ ने बताया कि होर्मुज स्ट्रेट के पूर्वी प्रवेश द्वार के करीब एक टैंकर ने जहाज के पास धमाके की आवाज सुनी, हालांकि जहाज और उसके क्रू दोनों सुरक्षित बताए गए हैं।

रविवार को यूकेएमटीओ की एक एडवाइजरी के अनुसार, एजेंसी को रविवार को 20:37 ग्रीनविच मीन टाइम पर जहाज के मास्टर से रिपोर्ट मिली। मास्टर ने कहा कि धमाका तब सुना गया, जब जहाज ओमान के खासाब से लगभग 20 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में था।

यूकेएमटीओ ने इलाके से गुजरने वाले जहाजों को सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट एजेंसी को करने की सलाह दी।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर से बढ़ गया है। यूकेएमटीओ ने हाल के दिनों में समुद्री सुरक्षा से जुड़ी कई घटनाओं की रिपोर्ट दी है, जिनमें से ज्यादातर ओमान के तट पर होर्मुज स्ट्रेट के पास हुई हैं।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (अमेरिकी समय) को कहा कि ईरान के साथ बातचीत सोमवार दोपहर से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर ने अमेरिका से प्लान किए गए स्ट्राइक को रोकने के लिए कहा है।

--आईएएनएस

केके/वीसी

Share this story

Tags