Samachar Nama
×

उद्योग जगत को तकनीक हस्तांतरण में एससीटीआईएमएसटी की अहम भूमिका: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

तिरुवनंतपुरम, 16 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित 'श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी' (एससीटीआईएमएसटी) के 42वें बैच के वार्षिक दीक्षांत समारोह को वर्चुअल संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव भी उपस्थित थीं।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने स्वदेशी, किफायती चिकित्सा उपकरणों के नवाचार और उद्योग जगत को सफल प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में संस्थान की भूमिका की तारीफ की।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने 'आयुष्मान भारत' के तहत कल्याण-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा और डिजिटल स्वास्थ्य एकीकरण के माध्यम से 'देखभाल की निरंतरता' को लेकर बात की। साथ ही, नवाचार को बढ़ावा देने और अनुसंधान प्रक्रियाओं को सुगम बनाने के लिए जेनेरिक दवाओं तथा चिकित्सा उपकरणों से संबंधित विनियामक सुधारों पर भी जोर दिया।

पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने चिकित्सा उपकरणों के नवाचार में संस्थान के 'इंजीनियर-डॉक्टर सहयोग' की तारीफ की और स्नातकों से एक 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए नैतिकता, करुणा तथा वैज्ञानिक उत्कृष्टता के मूल्यों को बनाए रखने का आग्रह किया।

इस समारोह में कुल 130 स्नातकों को विभिन्न पाठ्यक्रमों (डीएम, एमसीएच, पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम, मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ, पीएचडी, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम तथा न्यूरोलॉजिकल साइंसेज में एसीपी के लिए डिग्रियां प्रदान की गईं।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 14 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा में रिन्यूएबल और स्वच्छ ऊर्जा को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा में रिन्यूएबल और स्वच्छ ऊर्जा की बड़ी भूमिका रहने वाली है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने 200 मेगावाट सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग लाइन के शुरू होने को भारत के स्वच्छ ऊर्जा इकोसिस्टम के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया था। उन्होंने कहा था कि यह सुविधा देश में स्वदेशी मैन्युफैक्चरिंग और रिन्यूएबल एनर्जी के बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाती है।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी

Share this story

Tags